Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या
W 𝕏 f
होम महासमुंद पेयजल व्यवस्था फेल : महिलाओं ने नगर पंचायत घेराव …
पेयजल की गंभीर समस्या
पेयजल की गंभीर समस्या
महासमुंद

पेयजल व्यवस्था फेल : महिलाओं ने नगर पंचायत घेराव की दी चेतावनी 

भीषण गर्मी के बीच पिथौरा नगर के वार्ड 1, 2 और 3 में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। महिलाओं ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन कर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगी।

प्रकाशित: 12 Jun 2026, 05:15 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 09:48 AM
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही पिथौरा नगर में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आलम यह है कि नगर के कई वार्डों में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस जल संकट से त्रस्त होकर वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 की महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। गुरूवार को भारी संख्या में महिलाओं ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पिथौरा पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा और पेयजल व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 के सभी निवासी पिछले कई दिनों से पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। घरों में लगे नलों से पानी आना लगभग बंद हो चुका है और जो थोड़ा बहुत आता भी है, वह न के बराबर है। पूरा वार्ड पीने के पानी के लिए पूरी तरह से नल जल योजना पर ही आश्रित है, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
वार्ड नंबर 4 में शासन के पिछले कार्यकाल  करोड़ की लागत से बना पानी टंकी अभी तक नहीं हुआ है चालू 

नगर पंचायत प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

महिलाओं ने नगर पंचायत पिथौरा के कर्मचारियों और अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया है। स्थिति इतनी बद्तर हो गई है कि वार्ड में टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए महिलाओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी इस विकराल समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार कर अतिशीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। पेयजल आपूर्ति बहाल न होने की स्थिति में वार्ड की सभी महिलाएं एक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगी और नगर पंचायत पिथौरा परिसर का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि अनु विभागीय अधिकारी (sdm) पिथौरा और मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (CMO) पिथौरा को भी प्रेषित की गई है, ताकि सभी संबंधित विभाग इस मामले में त्वरित संज्ञान ले सकें। अब देखना यह है कि महिलाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या वार्डवासियों को इसी तरह पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें