Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने स…
SDRF टीम पथरिया खदान से बालक का शव बरामद करते हुए
SDRF टीम पथरिया खदान से बालक का शव बरामद करते हुए
दुर्ग

हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक आयुष मार्कंडेय की 50 फीट गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 05:36 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 03:58 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया खदान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

शुक्रवार सुबह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने करीब 50 फीट गहरे पानी से बालक का शव बरामद किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मृतक की पहचान आयुष मार्कंडेय के रूप में

मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी 13 वर्षीय आयुष मार्कंडेय, पिता नंदकुमार मार्कंडेय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आयुष गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा और खदान की गहराई अधिक होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह रेस्क्यू शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिला सेनानी और अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सुबह 5:30 बजे SDRF की 10 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। डिप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गहरे पानी में उतरकर तलाश शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद सुबह 7 बजे टीम ने आयुष का शव पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

शव मिलने के दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि आयुष के हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली। परिजनों का कहना है कि उसे खाली बोतलों से खेलने का शौक था। मौके पर फिसलने के निशान भी पाए गए हैं।

फिसलने से हादसे की आशंका

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि बोतल उठाने के प्रयास में आयुष खदान किनारे गया होगा, जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। इसी कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां न तो पर्याप्त सुरक्षा बैरिकेड हैं और न ही चेतावनी बोर्ड, जिससे लगातार खतरा बना रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें