Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट सख्त : राम मंदिर ट्रस्ट से मांगा जवाब, अगले सोमवार को बड़ी सुनवाई बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी : मंदिर समिति का PA गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस सुप्रीम कोर्ट सख्त : राम मंदिर ट्रस्ट से मांगा जवाब, अगले सोमवार को बड़ी सुनवाई बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी : मंदिर समिति का PA गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर शिक्षा का अवसर : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए मेडिकल कॉ…
5 नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 250 MBBS सीटें
5 नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 250 MBBS सीटें
रायपुर

शिक्षा का अवसर : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटें बढ़ेंगी

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे। NMC ने गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम मेडिकल कॉलेजों को 2026-27 सत्र से मंजूरी दी है। इन कॉलेजों में 250 नई MBBS सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे प्रदेश के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

कीर्तिमान न्यूज
13 Jul 2026, 07:02 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रदेश के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू करने की अनुमति दे दी है। इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इससे राज्य में कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों की बढ़ोतरी होगी।

इन जिलों में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज 

नए सरकारी मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा जिले के गीदम, जशपुर जिले के कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में खोले जाएंगे। सभी कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध रहेंगे। इन संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। 

NMC ने जांच के बाद जारी किया अनुमति पत्र 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने इन मेडिकल कॉलेजों के प्रस्ताव, निरीक्षण रिपोर्ट और जरूरी दस्तावेजों की समीक्षा के बाद लेटर ऑफ परमिशन (LOP) जारी किया है। इसके बाद नए कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

सुविधाओं और मानकों पर रहेगी नजर 

NMC ने सभी नए मेडिकल कॉलेजों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेजों में पर्याप्त भवन, अस्पताल की सुविधाएं, विशेषज्ञ फैकल्टी, जरूरी उपकरण और क्लिनिकल प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य होगा। आयोग समय-समय पर कॉलेजों का निरीक्षण करेगा। यदि किसी संस्थान में तय मानकों की कमी पाई जाती है या नियमों का उल्लंघन होता है, तो NMC नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। 

ऑल इंडिया कोटा से भी मिलेगा प्रवेश 

सरकारी मेडिकल कॉलेज होने के कारण इन संस्थानों की 15 प्रतिशत एमबीबीएस सीटों पर ऑल इंडिया कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा। बाकी सीटों पर राज्य के नियमों के अनुसार दाखिला होगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। साथ ही दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें