Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की प…
Friend murdered; two accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
Friend murdered; two accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund Crime: बसना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो दोस्तों ने अपने साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना छिपाने के लिए शव को बाइक से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कीर्तिमान न्यूज
12 Sep 2026, 03:20 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Crime: जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर चौकी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद और छेड़छाड़ की बात को लेकर दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी खुद ही शव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अस्पताल ले गए, ताकि मामला हादसों या किसी अन्य वजह का लगे। हालांकि, पुलिस और डॉक्टरों की सतर्कता से इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 10 सितंबर 2026 की है। 

चोटों के निशान से गहराया पुलिस का शक 

चौकी भंवरपुर को अस्पताल से एक मेमो (सूचना) प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि ग्राम बड़े साजापाली निवासी दो युवक—भानूप्रताप लहरे और मनोहर कोसरिया—एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परदेशी यादव के रूप में हुई। अस्पताल से सूचना मिलते ही भंवरपुर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुँची। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान देखकर पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। 

एक साथ बैठककर पी शराब 

पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए मामले को पुलिसिया जांच का विषय बताया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य (एविडेंस) जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ और कड़ियों को जोड़ने पर पता चला कि घटना से ठीक पहले मृतक परदेशी यादव, आरोपी मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिसिया पूछताछ में जो सच निकलकर सामने आया, वह हैरान करने वाला था। 

पहले की मारपीट और भी ले गए अस्पताल 

शराब पीने के दौरान मृतक परदेशी यादव ने आरोपी मनोहर कोसरिया की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। इस बात से गुस्साए मनोहर और उसके साथी भानूप्रताप ने आपा खो दिया और परदेशी पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। बेरहमी से की गई मारपीट के चलते परदेशी यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मामले से बचने के लिए उसे मोटरसाइकिल के बीच में बैठाया और अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जब दोनों संदिग्धों भानूप्रताप लहरे और मनोहर कोसरिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

खून के छींटे लगे कपड़ों को गड्ढे में छिपाया 

आरोपियों ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके कपड़ों पर खून के छींटे लग गए थे। पकड़ाने के डर से उन्होंने उन कपड़ों को शासकीय अस्पताल भंवरपुर के सामने बने एक गड्ढे में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गवाहों की मौजूदगी में खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बसना थाने में अपराध क्रमांक 492/2026, धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. भानूप्रताप लहरे (उम्र 37 वर्ष), निवासी- कुदरीपारा बांकी मोंगरा, थाना बांकी मोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)।

  2. मनोहर कोसरिया (उम्र 37 वर्ष), निवासी- बड़े साजापाली, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें