Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Education Review Meeting: शिक्षा सुधार को लेकर मे…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Education Review Meeting: शिक्षा सुधार को लेकर मेगा बैठक, प्राचार्यों को दिए गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

Education Review Meeting: शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से मेगा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव और एसडीएम शशि शेखर मिश्रा ने प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, डिजिटल पोर्टल अपडेट, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
10 Sep 2026, 03:14 PM
रायपुर
Education Review Meeting: विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने और आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से वृहद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सच्चिदानंद साहू द्वारा आयोजित इस मेगा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी रविकांत यादव एवं एसडीएम भरतपुर शशि शेखर मिश्रा ने सभी संकुल प्राचार्यों, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों के साथ लगभग चार घंटे तक मैराथन समीक्षा की।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव ने आगामी त्रैमासिक परीक्षा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण करने, परीक्षा का सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने तथा मूल्यांकन कार्य में पूरी निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन तथा उनके शैक्षिक स्तर की सतत निगरानी पर जोर दिया।

VSK ऐप और ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था पर निर्देश

डीईओ ने VSK ऐप पर शिक्षकों के शत-प्रतिशत पंजीयन, ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने तथा अवकाश आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। शिक्षकों की अनधिकृत अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में अनुशासन और नियमितता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में माय भारत पोर्टल पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन, यू-डाइस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की एंट्री, छात्रवृत्ति योजना की प्रगति तथा अन्य विभागीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपार आईडी निर्माण एवं आवश्यक कार्यों में गति लाने, अनिवार्य MBU अपडेटेशन का कार्य पूर्ण करने तथा सभी प्राचार्यों से वन-टू-वन जानकारी लेकर लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ विद्यालय और पीएम ई-विद्या कार्यक्रम की समीक्षा

प्रशस्त ऐप पर पंजीयन, स्वच्छ हरित विद्यालय में पंजीयन, पीएम ई-विद्या डिजिटल कार्यक्रम तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित करने सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी आवश्यक जानकारी निर्धारित समय-सीमा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए। यादव ने समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने और शैक्षणिक दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर को सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

विद्यालयों में अनुशासन और बेहतर अध्यापन पर एसडीएम ने दिए निर्देश

एसडीएम भरतपुर शशि शेखर मिश्रा ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्धता, अनुशासन और विषय शिक्षकों द्वारा कक्षा में जाने से पूर्व विषय की तैयारी पर विशेष जोर देते हुए अध्ययन-अध्यापन के स्तर में सुधार लाने को कहा। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों एवं अध्ययन-अध्यापन कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिरुद्ध शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सच्चिदानंद साहू, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र गुप्ता सहित विकासखंड भरतपुर के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य तथा सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें