Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद समानता संकल्प अभियान : गढ़फुलझर में दीपों की रोशन…
गुरु रविदास दीप महोत्सव
गुरु रविदास दीप महोत्सव
महासमुंद

समानता संकल्प अभियान : गढ़फुलझर में दीपों की रोशनी से दिया एकता का संदेश

गढ़फुलझर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य समरसता दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री रणेश्वर बाबा मंदिर एवं रामचंडी मंदिर परिसर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 08:45 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:14 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मण्डल गढ़फुलझर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष (प्रकाश वर्ष) के शुभारंभ अवसर पर श्री रणेश्वर बाबा मंदिर एवं रामचंडी मंदिर, गढ़फुलझर में "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत भव्य समरसता दीप महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

गुरु रविदास के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समरस समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह गुरु रविदास जी के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।

गुरु रविदास के विचारों से प्रेरणा

किसान मोर्चा जिला महामंत्री माधव साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु रविदास महाराज ने सदैव मानवता, श्रम, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। समरसता दीप महोत्सव केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक सोच का प्रकाश फैलाने का अभियान है।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरहरी सिंह पोर्ते, जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव, मण्डल महामंत्री प्रह्लाद साहू एवं रंजन साहू, मण्डल उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू पेंटर, भाजयुमो महामंत्री सहदेव पटेल,अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण आर्य, मण्डल मीडिया प्रभारी राजेश साव,शक्तिकेंद्र प्रभारी गजानंद पांडे,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन समरसता, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें