Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार हाईकोर्ट का अहम निर्देश : 13 अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन मामले में 90 दिनों में फैसला करे सरकार 5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) लाखों की मरम्मत के बाद भी नहीं सुधरे हालात, एसईसी…
एसईसीएल खदान क्षेत्र में जमीन की दरारें
एसईसीएल खदान क्षेत्र में जमीन की दरारें
अंबिकापुर (सरगुजा)

लाखों की मरम्मत के बाद भी नहीं सुधरे हालात, एसईसीएल खदान के ऊपर फिर फटी जमीन

एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की पाण्डवपारा और झिलमिली भूमिगत खदान के ऊपर जंगल क्षेत्र में जमीन दोबारा फटने लगी है। करीब एक माह पहले लाखों रुपये खर्च कर दरारों की भराई और ढलाई कराई गई थी, लेकिन अब कोपरझरिया नाला क्षेत्र में फिर से गहरी और चौड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने खदान से हवा निकलने और पानी रिसने का दावा करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्रभावित जंगल क्षेत्र में ग्रामीण, मवेशी और वन्यजीवों की आवाजाही रहती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 12:11 PM
अंबिकापुर

एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की पाण्डवपारा और झिलमिली भूमिगत खदान के ऊपर स्थित जंगल की जमीन एक बार फिर खतरे के संकेत दे रही है। जंगल क्षेत्र में जगह-जगह से जमीन फटने लगी है और करीब एक माह पहले जिन दरारों को भरकर ऊपर से ढलाई कर बंद किया गया था, वे अब दोबारा दिखाई देने लगी हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित स्थिति सूरजपुर जिले के धरसेड़ी, गोविंदगढ़, बड़सरा, आमाखोखा और खोड़ गांव से लगे जंगल क्षेत्र में सामने आई है। यहां जमीन में लगातार बढ़ रही दरारों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जंगल क्षेत्र में पहले भी जमीन फटने की घटनाएं सामने आई थीं। 

नहीं थमी जमीन धंसने की समस्या

इसके बाद एसईसीएल प्रबंधन द्वारा दरारों की भराई कर ऊपर से कंक्रीट की ढलाई कराई गई थी। इस काम में लाखों रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई थी। मरम्मत के बाद उम्मीद थी कि जमीन की स्थिति सामान्य हो जाएगी और दोबारा दरारें नहीं आएंगी। लेकिन कुछ ही समय बाद कोपरझरिया नाला क्षेत्र में फिर से चौड़ी और गहरी दरारें दिखाई देने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के अंदर लगातार हलचल होने के कारण यह समस्या बनी हुई है

दरारों से निकल रही खदान की हवा

ग्रामीणों के अनुसार, इन दरारों से भूमिगत खदान के भीतर की हवा ऊपर की ओर आ रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीन की सतह के नीचे खदान क्षेत्र तक दरारें पहुंच चुकी हैं। यह स्थिति खदान के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर मानी जा रही है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि कुछ स्थानों पर नदी का पानी भी इन दरारों के माध्यम से खदान के अंदर रिस रहा है।

जंगल में रोज पहुंचते हैं ग्रामीण

प्रभावित क्षेत्र कोई सुनसान इलाका नहीं है। आसपास के गांवों के लोग रोजाना मवेशियों को चराने के लिए इस जंगल क्षेत्र में पहुंचते हैं। इसके अलावा जंगली जानवरों की आवाजाही भी यहां बनी रहती है। जमीन में बनी गहरी दरारें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित क्षेत्रों में अब तक न तो सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। 

पर्यावरण पर भी असर का दावा

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि पिछले एक-दो वर्षों से इस क्षेत्र में जमीन फटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कई जंगली जीव इन गड्ढों में गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भूमिगत खदानों के कारण क्षेत्र के पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है। जंगल क्षेत्र प्रभावित होने के साथ-साथ जलस्तर नीचे जाने की समस्या भी सामने आ रही है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें