Tuesday, 14 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, जांच में जुटा रेलवे विभाग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार : ओम अस्पताल के पास 11.5 इंच का चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था आरोपी जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल दबोचा मास्टरमाइंड : फेरीवाले बन कर रहे थे करोड़ों के गांजा की तस्करी घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, जांच में जुटा रेलवे विभाग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार : ओम अस्पताल के पास 11.5 इंच का चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था आरोपी जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल दबोचा मास्टरमाइंड : फेरीवाले बन कर रहे थे करोड़ों के गांजा की तस्करी
W 𝕏 f
होम वायरल स्वाभिमान की मिसाल : पीठ पर 30 किलो का बोझ... 79 …
79 साल के बुजुर्ग बैंगन की बोरी लेकर जाते हुए
79 साल के बुजुर्ग बैंगन की बोरी लेकर जाते हुए
वायरल

स्वाभिमान की मिसाल : पीठ पर 30 किलो का बोझ... 79 वर्षीय दादाजी ने सिखाया आत्मसम्मान से जीने का सलीका

बिहार के गया जिले के 79 वर्षीय बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी वे रोज अपनी पीठ पर 30 किलो बैंगन की बोरी लेकर बाजार में बेचने जाते हैं और मेहनत की कमाई से जीवन यापन कर रहे हैं। उनका स्वाभिमान और संघर्ष लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

कीर्तिमान न्यूज
14 Jul 2026, 08:33 AM
मखदुमपुर
उम्र के जिस पड़ाव पर अमूमन लोग आरामकुर्सी तलाशते हैं या दूसरों के सहारे जिंदगी गुजारने लगते हैं, उस उम्र में बिहार के एक बुजुर्ग ने देश के युवाओं के सामने स्वावलंबन और जज्बे की एक नई मिसाल पेश की है। 
79 साल की उम्र में भी अपनी मेहनत की कमाई खाने वाले इन दादाजी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों की आंखों को नम और दिलों को सम्मान से भर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यह बुजुर्ग हर रोज सुबह उठकर अपनी पीठ पर करीब 30 किलोग्राम बैंगन से भरी बोरी लादते हैं। इसके बाद वे गया के चाकंद से ट्रेन पकड़कर जहानाबाद के मखदुमपुर के लिए निकलते हैं, ताकि वहां मंडी या बाजार में इन बैंगनों को बेचकर सम्मान के साथ दो वक्त की रोटी कमा सकें। उनके चेहरे की झुर्रियां और कांपते पैर भले ही बढ़ती उम्र की गवाही देते हों, लेकिन उनका हौसला आज भी किसी युवा से कम नहीं है। 

खुद मेहनत कर भरते है पेट 

इस मर्मस्पर्शी कहानी को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित कुमार ने अपने कैमरे में कैद किया। ट्रेन के फर्श पर सादगी से बैठे दादाजी से जब अमित ने पूछा कि 'इस उम्र में आप इतनी हाड़-तोड़ मेहनत क्यों करते हैं?', तो बुजुर्ग ने जो जवाब दिया, वह आज की पीढ़ी के लिए एक बड़ा सबक है। "किसी के आगे हाथ फैलाने या किसी पर बोझ बनने से हजार गुना बेहतर है कि इंसान जब तक शरीर में जान है, खुद मेहनत करे और अपने दम पर पेट भरे।" 

लोगों ने जज्बे को किया सलाम

बुजुर्ग की इस एक बात ने यह साफ कर दिया कि स्वाभिमान से बड़ी कोई दौलत नहीं होती। इस प्रेरणादायक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @patna4u_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया और अब तक इसे 12 लाख (1.2 Million) से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग दादाजी के इस जज्बे को खड़े होकर सलाम कर रहे हैं। 

वीडियों सभी के लिए एक सीख 

किसी यूजर ने लिखा, "संघर्ष और हौसले की कोई उम्र नहीं होती," तो किसी अन्य ने टिप्पणी की, "सम्मान के साथ जीना ही इंसान की सबसे बड़ी कामयाबी है।" यह वीडियो सिर्फ एक बुजुर्ग की कहानी नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए एक सीख है जो मुश्किलों के आगे जल्दी हार मान जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें