Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव Bus Accident: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव Bus Accident: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Bollywood News: कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे वि…
Virat Kohli and Anushka Sharma at Krishna Das’s kirtan(Image Source: Social Media)
Virat Kohli and Anushka Sharma at Krishna Das’s kirtan(Image Source: Social Media)
मनोरंजन

Bollywood News: कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन दिखे दोनों

Bollywood News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्ण दास के लाइव कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अनुष्का भजनों पर झूमती नजर आईं, जबकि विराट आंखें बंद कर कीर्तन सुनते दिखे।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 10:36 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों भारत आए हुए हैं, भारत आने के बाद दोनों को रविवार शाम को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों मुंबई में लाइव कीर्तन में शामिल हुए जिसमें अमेरियन म्यूजिशियन और वोकलिस्ट कृष्ण दास ने परफॉर्म किया है। दोनों कीर्तन में भक्ति में लीन नजर आए और इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

भजन पर झूमती दिखीं अनुष्का, विराट ने बंद रखीं आंखें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनुष्का शर्मा भजन गाते हुए झूमती नजर आ रही हैं। वहीं विराट कोहली आंखें बंद कर कीर्तन सुनते दिखाई दे रहे हैं। कृष्ण दास का यह कार्यक्रम उनके इंडिया टूर का हिस्सा था। दोनों को इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों में पहले भी देखा जा चुका है। इससे पहले जुलाई 2026 में लंदन में आयोजित एक कीर्तन में भी विराट और अनुष्का शामिल हुए थे।  

नीम करोली बाबा और प्रेमानंद महाराज में है आस्था

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक गतिविधियां पहले भी चर्चा में रही हैं। दोनों नीम करोली बाबा के प्रति आस्था रखते हैं और वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भी जाते रहे हैं। व्यस्त पेशेवर जिंदगी के बीच धार्मिक आयोजनों में उनकी मौजूदगी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है। हाल के दिनों में भी दोनों को भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते देखा गया है।

भारत से दूर लंदन में रह रहे हैं विराट-अनुष्का

अनुष्का और विराट कोहली काफी समय से पब्लिक की नजरों से दूर हैं, दोनों लंदन में रह रहे हैं अपने बच्चों के साथ। विराट क्रिकेट के चक्कर में भारत आते रहते हैं और अनुष्का भी जब प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने होते हैं तो भारत आती हैं। दोनों ने अभी तक दोनों बच्चे वामिक और अकाय का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। इसके अलावा मीडिया से भी खास रिक्वेस्ट की है कि एयरपोर्ट पर उनकी फोटोज ना क्लिक करें।

 रब ने बना दी जोड़ी' से शुरू हुआ था फिल्मी सफर

अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। इसके बाद वह 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'दिल धड़कने दो' और 'संजू' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाली अनुष्का की वापसी को लेकर उनके प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें