Bollywood News: नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस बार सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी मजेदार बातों से खूब हंसाया, बातचीत के दौरान सैफ ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में जीते गए घी का जिक्र किया और बताया कि उन्हें अब तक न तो घी मिला है। और न ही इनाम की रकम का चेक। उनकी इस शिकायत पर कपिल शर्मा समेत शो में मौजूद लोग हंस पड़े।
सैफ अली खान ने क्यों की घी नहीं मिलने की शिकायत
शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ अली खान के हाल ही में इंस्टाग्राम पर आने का जिक्र किया। उन्होंने एक फैन का कमेंट भी पढ़कर सुनाया, जिसमें मजाकिया अंदाज में कहा गया था कि दो साल तक घी मिलने की खुशी में ही सैफ ने सोशल मीडिया पर एंट्री की है। इस पर करीना कपूर भी हंसने लगीं और उन्होंने अपने पति की खिंचाई की।
सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए खूब मजे
सैफ की इस शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि कोई उन्हें उनका घी दे दे। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि सैफ अनजाने में ही लोगों को हंसा देते हैं।
KBC में घी जीतने पर उत्साहित हो गए थे सैफ
दरअसल, सितंबर के आखिर में सैफ अली खान और अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। दोनों कलाकार अपनी फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। इस दौरान 10वें सवाल का सही जवाब देने पर गोवर्धन घी की दो साल की सप्लाई मिलने की बात कही गई।घी वाले रिएक्शन से बन गए इंटरनेट मीम
KBC में सैफ का घी के लिए उत्साह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। फैंस ने उनके रिएक्शन को लेकर कई मीम बनाए और उन्हें मजाक में 'गलत दौर में पैदा हुआ Gen Z' तक कह दिया। इसके बाद जब सैफ ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट शुरू किया, तो उनके कमेंट सेक्शन में भी घी से जुड़े मीम्स की भरमार हो गई।







