Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › KBC 18: कंटेस्टेंट अहेली के सवालों पर अमिताभ बच्च…
Amitabh Bachchan speaking with Aheli on KBC 18 (Image Source: Social Media)
Amitabh Bachchan speaking with Aheli on KBC 18 (Image Source: Social Media)
मनोरंजन

KBC 18: कंटेस्टेंट अहेली के सवालों पर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब, सास को बताया पसंदीदा

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट अहेली ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से ही सवालों का सिलसिला शुरू कर दिया। अहेली ने बिग बी को जया बच्चन से शादी के रिश्ते के कारण बंगाल का ‘दामाद’ बताते हुए उनकी निजी जिंदगी और ससुराल से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 03:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट अहेली ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से ही सवालों का सिलसिला शुरू कर दिया। अहेली ने बिग बी को जया बच्चन से शादी के रिश्ते के कारण बंगाल का ‘दामाद’ बताते हुए उनकी निजी जिंदगी और ससुराल से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे। अमिताभ बच्चन ने भी हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में इन सवालों के जवाब दिए, जिससे शो का माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजेदार हो गया।
अहेली ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उन्हें अपने ससुर और सास में से कौन ज्यादा पसंद है। इस सवाल पर बिग बी ने बिना देर किए जवाब दिया- “सास। अमिताभ के इस जवाब के बाद वहां मौजूद कंटेस्टेंट और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उनके इस मजेदार जवाब ने बातचीत को और भी रोचक बना दिया।

ससुराल को लेकर अमिताभ का मजाकिया जवाब

इसके बाद अहेली ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उन्हें अपने ससुराल की कौन-सी चीज सबसे ज्यादा याद आती है। इस पर बिग बी ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “जो ससुराल जाए, वही मिस करे, मैं क्यों मिस करूं?” अमिताभ के इस जवाब से साफ नजर आया कि उन्होंने इस बातचीत को गंभीर सवाल-जवाब की जगह हंसी-मजाक के अंदाज में लिया। 

जया बच्चन के बंगाली परिवार से जुड़ी बातें

इस बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के बंगाली परिवार और अपने रिश्ते को लेकर भी कई बातें साझा कीं। अमिताभ और जया बच्चन की शादी को पांच दशक से ज्यादा समय हो चुका है। जया बच्चन बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी पत्रकार, लेखक और कवि थे, जबकि उनकी मां का नाम इंदिरा भादुड़ी है।

1973 में हुई थी अमिताभ और जया की शादी

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी की थी। दोनों की शादी बेहद सादगी से हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं- अभिनेता अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा। अमिताभ बच्चन कई मौकों पर बता चुके हैं कि उनकी शादी में ज्यादा तामझाम नहीं किया गया था और उन्होंने इसे बेहद निजी समारोह रखा था। 

अमिताभ बच्चन फिर निभाएंगे अश्वत्थामा का किरदार

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार को निभाते दिखाई देंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में वापसी करेंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

जया बच्चन के पिता ने भी साझा किए थे पुराने किस्से

जया बच्चन के पिता तरुण कुमार भादुड़ी ने 1989 में एक लेख के जरिए शादी के बाद परिवार से जुड़े कुछ अनुभव साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि अमिताभ बच्चन ने शादी के बाद जया को अपने पेशेवर जीवन में उनका पहला नाम यानी ‘मेडन नेम’ इस्तेमाल करते रहने का समर्थन किया था। यह बात दोनों के रिश्ते में आपसी सम्मान को दिखाती है।

अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ की शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है कि फिल्म का नियमित शूटिंग शेड्यूल अक्टूबर 2026 के आसपास शुरू हो सकता है। निर्देशक नाग अश्विन का लक्ष्य फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य तक पूरी करने का है। ऐसे में अमिताभ बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर अश्वत्थामा के रूप में नजर आने वाले हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें