Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Bollywood Actor: कार्तिक आर्यन ने मनाया भाई दूज, …
Kartik Aaryan celebrates Bhai Dooj with sister Kritika(Image Source: Social Media)
Kartik Aaryan celebrates Bhai Dooj with sister Kritika(Image Source: Social Media)
मनोरंजन

Bollywood Actor: कार्तिक आर्यन ने मनाया भाई दूज, सेट पर पहुंचीं बहन कृतिका, शेयर की तस्वीरें

Bollywood Actor: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शूटिंग सेट पर अपनी बहन डॉ. कृतिका तिवारी के साथ भाई दूज मनाया। बहन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 12:59 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bollywood Actor: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस बार भाई दूज का त्योहार अपनी बहन डॉ. कृतिका तिवारी के साथ खास अंदाज में मनाया। फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद कार्तिक ने बहन के लिए समय निकाला। खास बात यह रही कि कृतिका खुद अपने भाई से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंच गईं। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।  
कर्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई दूज के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। शुरुआती तस्वीरों में वह अपनी बहन कृतिका के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में कृतिका अपने भाई को आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों की आपसी बॉन्डिंग और अपनापन साफ झलक रहा है।  

गिफ्ट लेने सेट पर पहुंचीं बहन, कार्तिक ने ली चुटकी

तस्वीरों के साथ कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'शूट पर भी गिफ्ट लेने आ गई! हैप्पी भाई दूज।' उनके इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया। वहीं, बहन कृतिका ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि तुम वापस घर आ गए हो!' इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'हां भाई, वापस आ गया।' दोनों के बीच हुई इस छोटी-सी बातचीत को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। 

बहन की शादी पर भी कार्तिक ने लिखी थी भावुक पोस्ट

कार्तिक और कृतिका के बीच मजबूत रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। पिछले साल बहन की शादी के दौरान भी अभिनेता ने अपने जज्बात सोशल मीडिया पर जाहिर किए थे। उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी। कार्तिक ने बताया था कि जिस छोटी बच्ची को उन्होंने बचपन में हर जगह अपने पीछे घूमते देखा था, उसे आज दुल्हन के रूप में देखना उनके लिए बेहद खास पल था।  

कृतिका को बताया था परिवार की धड़कन

बचपन के दिनों, मस्ती, छोटी-मोटी लड़ाइयों और एक-दूसरे से साझा किए गए राजों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कृतिका को परिवार की धड़कन बताते हुए लिखा था कि जिंदगी में चाहे कितने भी बदलाव क्यों न आ जाएं, वह हमेशा उनकी छोटी बहन रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बहन के पति तेज की भी तारीफ की थी और कहा था कि उन्हें खुशी है कि कृतिका को एक समझदार और ख्याल रखने वाला जीवनसाथी मिला है।

कौन हैं कार्तिक आर्यन की बहन डॉ. कृतिका तिवारी 

कार्तिक आर्यन की बहन डॉ. कृतिका तिवारी पेशे से डॉक्टर हैं। वह हेयर ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती हैं। कृतिका ने 4 दिसंबर 2025 को ग्वालियर के एक पैलेस में तेजस्वी कुमार सिंह के साथ शादी की थी। उनके पति पेशे से पायलट हैं। बहन की शादी में कार्तिक ने भी खूब मस्ती की थी। इतना ही नहीं, वह कृतिका को मंडप तक लेकर पहुंचे थे।  

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास कई फिल्में हैं। वह जल्द ही 'नागजिला', 'कैप्टन इंडिया' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अभिनेत्री श्रीलीला के साथ अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' थी, जो 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें