The Great Indian Kapil Show Season 5: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में शुरू होने जा रहे इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की पूरी टीम नजर आएगी। शो के नए प्रोमो में अजय देवगन, श्रिया सरन, ईशा दत्ता, जयदीप अहलावत और मृणाल जाधव दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में कपिल शर्मा के साथ कलाकारों की मजेदार बातचीत और हंसी-मजाक की झलक देखने को मिल रही है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की टीम के साथ पहुंचेंगे। फिल्म की कास्ट शो में अपनी फिल्म से जुड़े अनुभवों के साथ-साथ कई मजेदार किस्से भी साझा करती नजर आएगी। प्रोमो में कपिल शर्मा और कलाकारों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत दिखाई गई है, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई दिलचस्प पल देखने को मिलेंगे।
कपिल शर्मा ने त्योहारों को लेकर किया मजेदार कमेंट
शो के नए ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के एक मजेदार अंदाज से होती है। कपिल सोशल मीडिया तस्वीरों के जरिए त्योहारों को पहचानने वाली बात करते हुए नजर आते हैं।उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि महिलाओं के कपड़ों से पता चल जाता है कि दिवाली है या करवा चौथ, लेकिन पुरुषों के लिए हर त्योहार पर एक ही कुर्ता काफी होता है। कपिल का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
काजोल को लेकर अजय देवगन और कपिल की मजेदार बातचीत
प्रोमो में फिल्म ‘दृश्यम’ और काजोल को लेकर भी मजेदार चर्चा होती है। कपिल शर्मा ने निर्देशक अभिषेक पाठक से सवाल किया कि अगर उन्होंने फिल्म के पहले भाग में काजोल इस पर अजय देवगन ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “फिर तो पहली फिल्म ही नहीं बन पाती!” अजय के इस जवाब ने शो में मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।अजय देवगन को लेकर कपिल शर्मा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
कपिल शर्मा ने अजय देवगन के साथ अपनी बातचीत का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अजय को करीब 15 सालों से जानते हैं, लेकिन दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई। कपिल ने मजाक करते हुए कहा कि उनकी बातचीत अक्सर सिर्फ इतनी होती है — “मैं ठीक हूं, आप कैसे हैं?” इस बात पर शो में मौजूद सभी लोग हंसते नजर आए।
कपिल शर्मा की पुरानी टीम भी लौटेगी नजर
नए सीजन में कपिल शर्मा के साथ उनकी पुरानी टीम भी दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देगी। शो में कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे। सुनील ग्रोवर के लोकप्रिय कॉमिक किरदारों की वापसी की उम्मीद भी जताई जा रही है।नए सीजन में क्रिकेट और मनोरंजन जगत की हस्तियां होंगी शामिल
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं, बल्कि खेल और दूसरे क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी नजर आएंगी। शो में क्रिकेट के दिग्गज रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर भी शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व ‘द कपिल शर्मा शो’ जज नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कब और कहां देखें?
कपिल शर्मा का यह कॉमेडी शो 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो का प्रसारण हर शनिवार रात 8 बजे किया जाएगा। नए सीजन में बॉलीवुड, क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां नजर आएंगी, जिससे दर्शकों को कॉमेडी और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने की उम्मीद है।

