Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार खाद-बीज वितरण : बालोद में सहकारी समितियों से समय …
किसानों को नहीं हो रही परेशानी, बालोद में सुचारू हुआ खाद-बीज वितरण
किसानों को नहीं हो रही परेशानी, बालोद में सुचारू हुआ खाद-बीज वितरण
राज्य सरकार

खाद-बीज वितरण : बालोद में सहकारी समितियों से समय पर मिल रहा खाद-बीज, किसानों ने की सराहना

बालोद जिले में खरीफ 2026 के लिए किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने हेतु सहकारी समितियों में मजबूत व्यवस्था की गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर सभी समितियों में भंडारण और वितरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। फागुनदाह के कृषक चोवाराम और पेण्डरवानी के बेनीराम साहू ने समय पर वितरण व्यवस्था की सराहना की और इसे कृषि के लिए लाभकारी बताया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 May 2026, 12:11 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:41 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों के तहत खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था बालोद जिले में प्रभावी रूप से लागू की गई है। इसके तहत सहकारी समितियों में नियमित रूप से खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले की सभी सहकारी समितियों में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप भंडारण एवं वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। किसानों को आवश्यकतानुसार खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।

किसानों ने की व्यवस्था की सराहना

जिले में खाद-बीज वितरण की बेहतर व्यवस्था की सराहना किसानों द्वारा भी की जा रही है। समय पर उपलब्धता और सुचारू वितरण व्यवस्था को किसानों ने अत्यंत लाभकारी बताया है। गुरूर विकासखण्ड के ग्राम फागुनदाह निवासी कृषक चोवाराम, जो लगभग 02 एकड़ भूमि के लघु कृषक हैं, ने बताया कि उन्हें सहकारी समिति से दो बोतल नैनो डीएपी, एक बोतल यूरिया के साथ दो बोरी यूरिया एवं एक बोरी सुपरफॉस्फेट खाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और समय पर सामग्री मिलने से वे प्रसन्न हैं।

बड़े कृषक बेनीराम साहू ने भी जताई संतुष्टि

ग्राम पेण्डरवानी निवासी कृषक बेनीराम साहू, जो लगभग 20 एकड़ भूमि के बड़े कृषक हैं, ने बताया कि उन्होंने सहकारी समिति से स्वर्णा एवं स्वर्णा सब-1 सहित अन्य धान बीज आवश्यकतानुसार प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था सुचारू है और सभी किसानों को बिना परेशानी के बीज उपलब्ध हो रहे हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि इसी प्रकार आने वाले समय में भी खाद एवं बीज की उपलब्धता समय पर होती रहेगी, जिससे कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें