Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी खुला अपहरण का राज : शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार भ्रष्टाचार की पहली बारिश : करोड़ों के चमचमाते पुल ताश के पत्तों की तरह ढहे, जनता में भारी आक्रोश PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत बारिश ने तोड़ा संपर्क : सड़क धंसने से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी खुला अपहरण का राज : शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार भ्रष्टाचार की पहली बारिश : करोड़ों के चमचमाते पुल ताश के पत्तों की तरह ढहे, जनता में भारी आक्रोश
W 𝕏 f
होम फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप : स्पेन से मिली हार के साथ टूटा रो…
आंसुओं के साथ वर्ल्ड कप से विदाई
आंसुओं के साथ वर्ल्ड कप से विदाई
फुटबॉल

फीफा वर्ल्ड कप : स्पेन से मिली हार के साथ टूटा रोनाल्डो का सपना, नम आंखों से दी विश्व कप को विदाई

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले का एकमात्र गोल मिकेल मेरिनो ने 90+1वें मिनट में किया। हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया और उनका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कीर्तिमान न्यूज
07 Jul 2026, 08:16 AM
खेल डेस्क
सोमवार की रात फुटबॉल इतिहास के एक बड़े और भावुक अध्याय के अंत की गवाह बनी। राउंड ऑफ 16 के बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 
इस हार के साथ ही फुटबॉल जगत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व विजेता बनने का सपना हमेशा के लिए चकनाचूर हो गया। 6 जुलाई 2026 को खेला गया यह मुकाबला रोनाल्डो के करियर का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप मैच साबित हुआ। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 

मेरिनों के गोल ने पलटी बाजी

मैच जब अपने अंतिम पड़ाव पर था, तभी 30 वर्षीय स्पैनिश खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने खेल के 91वें मिनट (90+1) में एक ऐसा शानदार गोल दागा, जिसने पूरे मैच का पासा पलट दिया। मेरिनो का यह गोल अंततः विजयी गोल साबित हुआ। इसके बाद पुर्तगाल ने वापसी करने और स्कोर बराबर करने की जी-तोड़ कोशिश की, लेकिन स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेद पाना उनके लिए मुमकिन नहीं हो सका। जैसे ही रेफरी ने मैच समाप्ति की आखिरी सीटी बजाई, पुर्तगाली खेमे समेत दुनिया भर के रोनाल्डो प्रशंसकों का दिल टूट गया। 
रोनाल्डो  का भावुक पल 

रोनाल्डो का भावुक पल वायरल 

हार का सामना करते ही रोनाल्डो खुद को संभाल नहीं पाए और मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े। अपनी टीम को वर्ल्ड कप जिताने की आखिरी हसरत अधूरी रह जाने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। महान खिलाड़ी के इस बेहद भावुक पल का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा

हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी आधिकारिक तौर पर फुटबॉल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर ने पहले ही साफ कर दिया था कि 2026 का यह महाकुंभ उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। भले ही रोनाल्डो के कैबिनेट में इस चमचमाती ट्रॉफी की कमी रह गई हो, लेकिन विश्व फुटबॉल में उनका योगदान और उनका कद हमेशा अमर रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें