Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त CG Government Transfer Order: मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों के बदले विभाग, कई आदेशों में संशोधन जारी Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस Satna News: बरुआ नदी में डूबने से युवक की मौत, शव ले जाने कचरा गाड़ी पहुंचने पर विवाद Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त CG Government Transfer Order: मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों के बदले विभाग, कई आदेशों में संशोधन जारी Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस Satna News: बरुआ नदी में डूबने से युवक की मौत, शव ले जाने कचरा गाड़ी पहुंचने पर विवाद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Financial Independence: बिहान योजना का मिला सहारा…
Sunita Baghel, Lakhpati Didi under Bihan Yojana(Image Source:CGDPR)
Sunita Baghel, Lakhpati Didi under Bihan Yojana(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Financial Independence: बिहान योजना का मिला सहारा, किराना व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सुनीता

Financial Independence: सोनहत विकासखंड स्थित ग्राम कदना की सुनीता बघेल ने बिहान योजना के तहत 50 हजार रुपये की ऋण सहायता से अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाया। जागृति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी सुनीता आज दुकान के जरिए सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी सफलता ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल है।

स
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 03:10 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Financial Independence: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसी कड़ी में कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम कदना की निवासी सुनीता बघेल ने किराना दुकान के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। सोनहत के ग्राम कदना में रहने वाली सुनीता गांव के ही जागृति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर अब स्वरोजगार कर रही हैं यह उनकी आर्थिक निश्चिंतता का आधार बन गया है।  

बिहान से बदली जिंदगी

सुनीता बघेल ग्राम कदना के किसान परिवार के सदस्य कुलदीप बघेल की पत्नी हैं, घरेलू गृहिणी के तौर पर अपना जीवन यापन करने वाली सुनीता ने बिहान से जुड़कर अपने जीवन को बदलने का काम किया। अब वह जागृति महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं, बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने अपनी आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

समूह से आर्थिक संबल

बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूह के माध्यम से सुनीता बघेल को पचास हजार रूपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई, इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने अपने किराना व्यवसाय को विकसित करने की दिशा में कार्य किया। दुकान में दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री, राशन, तेल, मसाले, बिस्कुट, नमकीन एवं अन्य घरेलू आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर स्थानीय ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा करते हुए उन्होने अपने लिए एक मजबूत आय का साधन तैयार कर लिया। दुकान के नियमित संचालन, ग्राहकों से अच्छे व्यवहार तथा आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के माध्यम से सुनीता दीदी ने अपने व्यवसाय को आजीविका के एक स्थायी साधन के रूप में स्थापित किया है।

बनीं लखपति दीदी

निरंतर मेहनत एवं व्यवसाय के सफल संचालन से आज सुनीता बघेल अपनी किराना दुकान के माध्यम से लगभग एक लाख रूपए से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं, इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है तथा घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में उनका महत्वपूर्ण योगदान बढ़ा है। सुनीता बघेल की सफलता केवल व्यक्तिगत आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें