Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Bihan Yojana: 60 हजार की सामुदायिक सहायता और 15 ह…
Bhuneshwari Fish Farming Success(Image Source: CGDPR)
Bhuneshwari Fish Farming Success(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Bihan Yojana: 60 हजार की सामुदायिक सहायता और 15 हजार के ऋण से शुरू किया व्यवसाय, अब हर महीने 10 हजार की कमाई

Bihan Yojana: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की मदद से आत्मनिर्भरता की राह अपनाई है। वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भुनेश्वरी को 60 हजार रुपये की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपये का ऋण मिला।

स
प्रकाशित: 19 Oct 2026, 05:04 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bihan Yojana: सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल जाए, तो जिंदगी की दिशा और दशा दोनों बदल जाती हैं। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धनगांव की रहने वाली भुनेश्वरी ने अपनी मेहनत और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से यह साबित कर दिखाया है। आज वे मछली पालन के जरिए प्रतिमाह 10 हजार रुपए की आमदनी अर्जित कर रही हैं और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी उम्मीद की किरण

भुनेश्वरी वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही श्बिहानश् योजना ने उनके जीवन में नया सवेरा ला दिया। योजना के तहत उन्हें समूह के माध्यम से 60 हजार रुपए की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ।

स्वरोजगार की ओर पहला कदम

इस आर्थिक सहयोग से भुनेश्वरी ने अपने सपनों को साकार करते हुए मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने न केवल इस व्यवसाय को अपनाया, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन से इसे मुनाफे का सौदा बना दिया। आज इस स्वरोजगार के बल पर वे हर महीने लगभग 10 हजार रुपए कमा रही हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बानगी

जिला प्रशासन के सतत् प्रयासों और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहलों का परिणाम है कि भुनेश्वरी जैसी महिलाएं आज खुद के पैरों पर खड़ी हो पा रही हैं। 'लखपति दीदी' के रूप में उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं का सही मार्गदर्शन और महिला की खुद की जिद, ग्रामीण आंचल की तस्वीर बदलने के लिए पर्याप्त है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें