Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Bihan Yojana: कोरिया की प्रतिमा सूर्यवंशी बनीं लख…
Koriya's Lakhpati Didi Pratima Suryavanshi(Image Source:CGDPR)
Koriya's Lakhpati Didi Pratima Suryavanshi(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Bihan Yojana: कोरिया की प्रतिमा सूर्यवंशी बनीं लखपति दीदी,गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Bihan Yojana: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर कोरिया जिले के धनपुर गांव की प्रतिमा सूर्यवंशी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। चांद स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंक से 2 लाख रुपये का ऋण लेकर अपने घर में किराना दुकान शुरू की।

स
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 04:10 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bihan Yojana: राज्य  में महिलाओ को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए पूरे देष में लागू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान योजना से जुड़कर लाखों महिलाओं का दैनिक जीवन पूरी तरह से बदल रहा है। ऐसे ही एक सामान्य जीवन से निकलकर अपने लिए खुद की किराना दुकान चलाने वाली कोरिया जिले की प्रतिमा सूर्यवंषी अब अपने ही परिवार के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा हैं उनकी लखपति दीदी बनने की कहानी कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत दूरस्थ गांव धनपुर में अन्य घरेलू महिलाओं के लिए प्रेरणा का कारण बन रही है।

कुछ करने की चाह

एक सामान्य किसान परिवार की महिला होने से प्रतिमा सूर्यवंषी भी खेत और घर के चूल्हे चौके तक ही सीमित रहती थीं, परिवार के पास अन्य आय के स्रोत ना होने से हमेषा आर्थिक संकट सामने खड़ा रहता था। ऐसे मे एक दिन गांव में बिहान से जुड़ने और उसके फायदे बताने के लिए कुछ महिलांए आई। इनसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान योजना के बारे मे जानकर प्रतिमा के मन में स्वयं को स्थापित करने की चाह जगी।

स्व सहायता समूह से शुरूआत

बिहान की मैदानी टीम की समझाइष पर गांव की महिलाओं ने मिलकर चांद स्व सहायता समूह बनाया, प्रतिमा इससे सदस्य के तौर पर जुड़ी और इन महिलाओं ने अपने लिए मदद की राह चुनी। बिहान के माध्यम से समूह को पहले आरएफ और फिर सीआईएफ से मदद प्राप्त हुई, इसके बाद प्रतिमा ने समूह के माध्यम से दो लाख रूपए का बैंक ऋण प्राप्त किया।

किराना का व्यवसाय

अपने व्यवसाय के चयन पर खुषी व्यक्त करते हुए प्रतिमा ने बताया कि यह मुख्यालय से दूर का गांव है इससे गांव मे हर दिन दैनिक उपयोग का सामान ही सबसे ज्यादा जरूरी होता था। इसी सोच के साथ उन्होने अपने घर पर ही किराने का व्यवसाय आरंभ किया और दैनिक जीवन की हर जरूरत की चीजें रखीं। जल्द ही उनका यह कार्य गांव में स्थापित हो गया और अब इससे अच्छी आय सुनिश्चित हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें