Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Bihan Yojana: जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक स…
Sanjyoti Chauhan, Bank Sakhi, Jashpur(Image Source: CGDPR)
Sanjyoti Chauhan, Bank Sakhi, Jashpur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Bihan Yojana: जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, बिहान योजना से मिली आत्मनिर्भरता की राह

Bihan Yojana: जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव की संज्योति चौहान बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रहीं संज्योति ने स्व-सहायता समूह से 68 हजार रुपए का ऋण लेकर अपनी आजीविका शुरू की।

स
प्रकाशित: 15 Oct 2026, 04:19 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bihan Yojana: कभी आजीविका के बेहतर अवसरों की तलाश करने वाली जशपुर जिले की संज्योति चौहान आज गांव में बैंक सखी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, वे न केवल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी भी आसान बना रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर उन्होंने यह साबित किया है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और मेहनत के बल पर ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका को मजबूत बनाने के साथ समाज के लिए भी उपयोगी भूमिका निभा सकती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी पहल का लाभ लेकर जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम टांगरगांव की संज्योति चौहान ने बैंक सखी के रूप में अपनी आजीविका का रास्ता बनाया है। चांदनी स्व-सहायता समूह से जुड़ी संज्योति आज बैंकिंग सेवाओं के साथ किराना दुकान का भी संचालन कर रही हैं।

68 हजार रुपए के ऋण से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर

संज्योति चौहान वर्ष 2019 से ग्रामीण बैंक से संबद्ध बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। इस कार्य को शुरू करने के लिए उन्होंने अपने स्व-सहायता समूह के माध्यम से 68 हजार रुपए का ऋण लिया था, समूह से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर दिया, उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी आजीविका गतिविधि को आगे बढ़ाने में किया और धीरे-धीरे बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से नियमित आमदनी अर्जित करने लगीं।
आज संज्योति बैंक सखी के रूप में कार्य करने के साथ किराना दुकान भी संचालित कर रही हैं, इन दोनों गतिविधियों से उन्हें परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। स्वयं की आय होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आजीविका को भी मजबूती मिली है।

हर महीने 8 से 9 लाख रुपए का बैंकिंग लेन-देन

बैंक सखी के रूप में संज्योति चौहान के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 8 से 9 लाख रुपए का बैंकिंग लेन-देन होता है, इस कार्य से उन्हें औसतन 5 हजार रुपए की मासिक आय प्राप्त हो रही है। इसके अतिरिक्त किराना दुकान से भी वे आमदनी अर्जित करती हैं, संज्योति ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के साथ डिजिटल भुगतान, बीमा और अन्य वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करती हैं। इससे ग्रामीणों को सामान्य बैंकिंग कार्यों के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता कम हो रही है। गांव में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से लोगों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है।

खुद बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए भी बनीं सहारा

संज्योति की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने की जिम्मेदारी भी निभाई है। बैंक सखी के रूप में उनकी सेवाएं ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन जैसी सुविधाओं का लाभ लेने में मदद कर रही हैं। स्व-सहायता समूह से मिला आर्थिक सहयोग, बैंक सखी के रूप में नियमित कार्य और किराना दुकान से होने वाली आय ने संज्योति को आजीविका के एक से अधिक साधन उपलब्ध कराए हैं। उनकी यह पहल गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : बिहान से बदली संज्योति की जिंदगी, बैंक सखी बनकर खुद हुईं आत्मनिर्भर और ग्रामीणों को भी दे रहीं बैंकिंग सुविधाएं
बैंक सखी संज्योति चौहान ग्रामीण महिला को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करते हुए
बिहान ने दिया अवसर, मेहनत से बनाई अपनी पहचान

संज्योति चौहान ने अपनी इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है, उनका अनुभव बताता है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मिलने वाला आर्थिक सहयोग महिलाओं को अपनी क्षमताओं का उपयोग करने और आजीविका के नए अवसर अपनाने में मदद कर सकता है, टांगरगांव की संज्योति चौहान की कहानी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने बिहान योजना से मिले अवसर को अपनी मेहनत से आत्मनिर्भरता में बदला और आज बैंक सखी बनकर गांव के अन्य परिवारों के लिए भी उपयोगी सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला न केवल अपने परिवार की खुशहाली में योगदान देती है, बल्कि पूरे गांव के विकास में भी सहभागी बन सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें