Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हु…
धमतरी में शराब पार्टी के दौरान हत्या
धमतरी में शराब पार्टी के दौरान हत्या
धमतरी

दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने अपने ही साथी हुलास मंडावी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 04:09 PM
धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 29 जून की देर रात ग्राम डाही की है। 
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डाही स्थित शीतला मंदिर के सामने टॉवर के पास 8 से 9 युवक बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान 35 वर्षीय हुलास मंडावी की एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नशे की हालत में हुलास मंडावी का विवाद बढ़ता चला गया और वह अन्य लोगों से भी उलझने लगा। कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई 

आरोप है कि मौके पर मौजूद युवकों ने मिलकर हुलास मंडावी के साथ हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की। इसके बाद एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण हुलास मंडावी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कुरुद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और देर रात ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें