Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था सोना-चांदी में फिर तेजी, 6 दिन में सोना ₹5,500 मह…
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
अर्थव्यवस्था

सोना-चांदी में फिर तेजी, 6 दिन में सोना ₹5,500 महंगा, साल के अंत तक ₹1.60 लाख का अनुमान

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 6 अगस्त को सोना ₹2,735 बढ़कर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹931 बढ़कर ₹2.25 लाख प्रति किलो पहुंच गई। डॉलर में कमजोरी और रिकॉर्ड स्तर से नीचे आई कीमतों के कारण निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक साल के अंत तक सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.80 लाख तक जा सकती है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 05:37 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 11:30 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,735 रुपए बढ़कर करीब 1.48 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है।
एक किलो चांदी का भाव 931 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है। अगस्त महीने में अब तक सिर्फ 6 दिनों के अंदर सोना 5,501 रुपए और चांदी 7,198 रुपए महंगी हो चुकी है।

गिरावट के बाद निवेशकों की नजर सोने पर 

सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई, जिसके चलते निवेशक मौजूदा स्तर को खरीदारी के लिए बेहतर मौका मान रहे हैं। 

डॉलर कमजोर होने से बढ़ी सोने-चांदी की मांग

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर में कमजोरी को माना जा रहा है। डॉलर कमजोर होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में कीमत वाले सोने और चांदी अन्य देशों के खरीदारों के लिए सस्ते हो जाते हैं। इससे इनकी मांग बढ़ती है और कीमतों को सहारा मिलता है।

2026 में सोना हुआ 15 हजार रुपये महंगा

इस साल सोने की कीमतों में अब तक अच्छी तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.48 लाख रुपए तक पहुंच गया है। यानी साल 2026 में अब तक सोना करीब 15 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत में इस दौरान करीब 5 हजार रुपए की गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपये के स्तर पर है।  

साल के अंत तक सोना ₹1.60 लाख संभव 

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें अपने ऊंचे स्तर से नीचे आ चुकी हैं, इसलिए निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। हालांकि, उन्होंने एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचने की सलाह दी है। उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है।

ETF खरीदने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी

गोल्ड या सिल्वर ETF में निवेश करने के लिए निवेशक को ब्रोकर के माध्यम से डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होता है। इसके बाद NSE पर उपलब्ध ETF यूनिट खरीदी जा सकती हैं। ऑर्डर पूरा होने के बाद ETF यूनिट निवेशक के डीमैट अकाउंट में जमा हो जाती हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें शेयरों की तरह ही बेचकर मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से पैसा प्राप्त किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें