Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Gold-Silver Market Update: रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ…
Drop in gold and silver prices (Image Source: Social Media)
Drop in gold and silver prices (Image Source: Social Media)
अर्थव्यवस्था Featured

Gold-Silver Market Update: रिकॉर्ड स्तर से नीचे आए भाव, जानिए कीमतों में कमी की वजह

Gold-Silver Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद दोनों कीमती धातुओं में दबाव नजर आया। बाजार में निवेशक ईरान-अमेरिका तनाव, मिडिल ईस्ट की स्थिति और वैश्विक महंगाई व ब्याज दरों के असर का आकलन कर रहे हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Sep 2026, 04:02 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 03:45 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gold-Silver Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद दोनों कीमती धातुओं में दबाव नजर आया। बाजार में निवेशक ईरान-अमेरिका तनाव, मिडिल ईस्ट की स्थिति और वैश्विक महंगाई व ब्याज दरों के असर का आकलन कर रहे हैं।घरेलू बाजार में सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 1,600 रुपए की गिरावट के साथ 2,39,008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।  
वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड लगभग स्थिर रहा और 4,379.74 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार किया। इससे पहले शुक्रवार को सोना एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,419.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे चल रहा है सोना-चांदी

MCX के आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमत 29 जनवरी को 1,93,096 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंची थी। इसके बाद से इसमें करीब 40,925 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं, चांदी का MCX पर ऑल टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपए प्रति किलो रहा है। मौजूदा भाव की तुलना में चांदी करीब 1,81,040 रुपए नीचे कारोबार कर रही है। 

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बाजार में बढ़ी सतर्कता

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे वैश्विक घटनाक्रमों का असर देखा जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। वीकेंड पर दोनों देशों की ओर से कड़े बयान सामने आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चेतावनी दी, जबकि ईरानी सेना ने किसी भी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की बात कही।

गिरावट पर खरीदारी की सलाह

मनोज कुमार जैन ने सोने में 1,51,500-1,50,000 रुपए के आसपास गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 1,49,600 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस और 1,55,000-1,56,100 रुपए का लक्ष्य बताया है। वहीं, चांदी में 2,36,000-2,34,000 रुपए के आसपास खरीदारी की राय दी गई है।  

 सोने-चांदी में गिरावट का कारण

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारणों का असर देखने को मिल रहा है। निवेशक इस समय ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, मिडिल ईस्ट की स्थिति और वैश्विक आर्थिक नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। आमतौर पर सोने को महंगाई के खिलाफ सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन जब ब्याज दरें बढ़ती हैं तो निवेशकों का रुझान ब्याज देने वाले विकल्पों की ओर बढ़ सकता है।  

महंगाई और ब्याज दरों पर बाजार की नजर

मिनियापोलिस फेड के अध्यक्ष नील कश्कारी ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी होती है तो बिना ब्याज वाली संपत्ति यानी सोने की मांग प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से निवेशक फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।  

MCX पर सोने और चांदी के सपोर्ट-रेजिस्टेंस

MCX के स्तरों की बात करें तो मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने में 1,51,300-1,50,200 रुपए का सपोर्ट और 1,55,000-1,56,100 रुपए का रेजिस्टेंस रह सकता है। वहीं, चांदी के लिए 2,38,800-2,35,500 रुपए का सपोर्ट और 2,44,000-2,47,700 रुपए का रेजिस्टेंस अहम स्तर हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें