Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर स्वर्णिम सफलता : जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन …
स्वर्ण पदक जीतकर ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए
स्वर्ण पदक जीतकर ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए
रायपुर

स्वर्णिम सफलता : जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन बनी छत्तीसगढ़ की बेटियां  

पुद्दुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में केरल को 55-51 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 14 साल बाद राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनने वाली टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 May 2026, 04:47 PM · अपडेट: 05 Jun 2026, 03:43 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पुद्दुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम ने मजबूत केरल को 55-51 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने 14 वर्षों बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। टीम की इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुद्दुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में टीम ने केरल को 55-51 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

दिव्या रंगारी बनी जीत की सबसे बड़ी नायिका

फाइनल मुकाबले में दिव्या रंगारी ने सर्वाधिक 22 अंक अर्जित कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कप्तान अंजली कोडापे ने 14 अंक जुटाए, जबकि रूमी कंवर और अंजनी ने 7-7 अंक का योगदान दिया। अदिति कोडापे ने 3 और सारा सिंह ने 2 अंक हासिल किए। इसके अलावा सोफी सिका और नंदनी माधो प्रधान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीम को 56-44 अंकों से शिकस्त देकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी थी।

चार साल पहले मिला था रजत पदक

गौरतलब है कि चार वर्ष पूर्व जूनियर बालिका वर्ग की टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। इस बार खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि राज्य में बास्केटबॉल के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राज्य की टीमों के चयन के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया है। यही समिति प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजती है। जूनियर बालिका टीम की ऐतिहासिक सफलता ने इस चयन प्रक्रिया को भी मजबूती प्रदान की है।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और खेल अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें