Monday, 10 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम शिक्षा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : 1654 पदों पर…
शिक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
शिक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
शिक्षा Featured

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : 1654 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने ई और टी संवर्ग के तहत शिक्षक भर्ती के लिए 1654 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CGSSB (व्यापम) द्वारा आयोजित LST26 परीक्षा के लिए उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Aug 2026, 09:57 AM
रायपुर
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग (लोक शिक्षण संचालनालय) ने ई और टी संवर्ग के तहत शिक्षकों के 1654 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप भी लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि 7 अगस्त 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इस बार भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) को दी गई है, जिसे हम पुराने नाम 'व्यापम' से ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं। मंडल ने इस परीक्षा का कोड LST26 तय किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल छह अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

उम्मीदवारों के लिए ज्यादा फायदेमंद 

सबसे ज्यादा फायदा अंग्रेजी विषय के उम्मीदवारों को होने वाला है, क्योंकि इसके लिए 504 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं संस्कृत के लिए 300 पद, जबकि हिंदी, गणित और सामाजिक विज्ञान के लिए 250-250 पद रखे गए हैं। कृषि विषय के उम्मीदवारों के लिए 100 पदों पर मौका है। हालांकि, विभाग ने अपने विज्ञापन में यह साफ कर दिया है कि खाली पदों की यह संख्या आगे चलकर घट या बढ़ सकती है। इसके अलावा, एक पेंच यह भी है कि इन पदों पर होने वाला अंतिम चयन सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक केस के अंतिम फैसले पर ही निर्भर करेगा। 

2 सितंबर तक भरें फॉर्म, गलती सुधारने मौका

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 2 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक) अपना फॉर्म जरूर भर लें। अक्सर फॉर्म भरते समय हड़बड़ी में गलतियां हो जाती हैं, ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है। विभाग ने 3 सितंबर से 5 सितंबर के बीच फॉर्म में सुधार (Correction) करने का मौका भी दिया है। फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 350 रुपये, ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए महज 200 रुपये शुल्क तय किया गया है। सबसे शानदार बात उन स्थानीय निवासियों के लिए है जो परीक्षा में बैठेंगे—आपकी फीस परीक्षा के बाद सीधे उसी बैंक खाते में रिफंड कर दी जाएगी, जिससे आपने पेमेंट किया था। 

शिक्षक भर्ती में पात्रता नियम जारी

पात्रता को लेकर विभाग ने काफी लचीलापन दिखाया है। अगर आपने ग्रेजुएशन के साथ 2 साल का D.El.Ed किया है, या फिर 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और B.Ed किया है, तो आप बेझिझक अप्लाई कर सकते हैं। एनसीटीई (NCTE) के नियमों के तहत 45% वाले ग्रेजुएट भी कुछ शर्तों के साथ योग्य माने गए हैं। इसके अलावा 12वीं में 50% अंक और 4 साल का B.El.Ed या B.A.B.Ed करने वाले उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इन सबके साथ एक सबसे जरूरी शर्त यह है कि आपका टीईटी (TET) पास होना अनिवार्य है। उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को आपकी उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक 5 साल की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग

हालांकि, सभी तरह की छूट मिलाने के बाद भी उम्र किसी भी हाल में 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यह पूरी तरह से एक लिखित परीक्षा होगी। पेपर में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। हर सही जवाब पर आपको 1 नंबर मिलेगा, लेकिन जरा संभलकर! यहां निगेटिव मार्किंग भी है, यानी गलत जवाब देने पर आपका एक-चौथाई (1/4) अंक काट लिया जाएगा। दो घंटे पंद्रह मिनट की यह परीक्षा 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलने की संभावना है। इसके लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों (जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव आदि) में सेंटर बनाए जाएंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर के आसपास वेबसाइट पर आने की उम्मीद है।

LST26 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाना होगा। वहां सबसे पहले अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करें, फोटो और साइन अपलोड करें, और LST26 परीक्षा चुनकर फॉर्म भरें। फीस जमा करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें। भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना बिल्कुल न भूलें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें