Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची स्क…
ग्वालियर स्टेशन पर स्कॉर्पियो पहुंची
ग्वालियर स्टेशन पर स्कॉर्पियो पहुंची
राष्ट्रीय

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची स्कॉर्पियो, यात्रियों में मचा हड़कंप

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक युवक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो लेकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गया। यात्रियों की भीड़ के बीच कार पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। RPF जवानों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। RPF ने वाहन नंबर और वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 12:30 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:56 PM
ग्वालियर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो लेकर सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंच गया। यात्रियों की भीड़ के बीच अचानक कार दौड़ती देख लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ड्यूटी कर रहे RPF जवान धूजीराम मीणा की नजर प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुई काले रंग की स्कॉर्पियो पर पड़ी। वाहन का नंबर 25 BH 1420 R बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक यात्रियों के बीच से कैंटीन के सामने होते हुए वाहन लेकर आगे बढ़ गया। मौके पर मौजूद RPF जवानों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने स्कॉर्पियो के फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर RPF ने अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। RPF ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं 153, 159 और 147 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक अवतार सिंह धाकड़ को सौंपी गई है।

RTO से मांगी जानकारी

RPF अधिकारियों ने वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग (RTO) से स्कॉर्पियो मालिक और चालक की जानकारी मांगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह वाहन पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। RPF अब यह पता लगाने में जुटी है कि चालक किस उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म क्षेत्र तक पहुंचा था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें