Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी
W 𝕏 f
होम रायपुर गृह विभाग का आदेश : 15 पदोन्नत पुलिस अधिकारियों क…
छत्तीसगढ़ पुलिस पदस्थापना आदेश
छत्तीसगढ़ पुलिस पदस्थापना आदेश
रायपुर

गृह विभाग का आदेश : 15 पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 15 पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। दो डीएसपी और 13 सहायक सेनानियों को एसटीएफ, विशेष शाखा और विभिन्न पुलिस बटालियनों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 04:09 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में कुल 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विशेष शाखा में पदस्थ किए गए हैं, जबकि 13 सहायक सेनानियों की भी नई तैनाती की गई है। इन अधिकारियों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), विशेष शाखा तथा राज्य की विभिन्न पुलिस बटालियनों में नियुक्त किया गया है। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। माना जा रहा है कि विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इससे पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बुधवार देर रात राज्य के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादले के आदेश जारी किए थे। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने यह सूची जारी की थी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बदली गई तैनाती

तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गईं। जानकारी के अनुसार, तबादला सूची में कई निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी इलाकों में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मैदानी जिलों से बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इन तबादलों को भी तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अगले आदेश तक ये व्यवस्थाएं प्रभावी रहेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें