Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख ले…
मकान निर्माण के नाम पर ठगी
मकान निर्माण के नाम पर ठगी
रायपुर

घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर

रायपुर में सरकारी महिला डॉक्टर ने बिल्डर पर मकान निर्माण के नाम पर 51 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पूरी राशि लेने के बावजूद बिल्डर ने केवल मकान का ढांचा तैयार किया और निर्माण अधूरा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बिल्डर और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jun 2026, 03:13 PM · अपडेट: 17 Jul 2026, 06:55 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में मकान निर्माण के नाम पर सरकारी महिला डॉक्टर से 51 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, पूरी राशि मिलने के बाद भी बिल्डर ने सिर्फ मकान का ढांचा तैयार किया और बाकी निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर अपना कार्यालय बंद कर दिया। 
 पुलिस ने बिल्डर और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता डॉ. स्नेहलता दास वर्तमान में भाठागांव स्थित सांई विला कॉलोनी में रहती हैं और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल्स होम्स-2 में 1489 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था। इसके बाद मकान निर्माण के लिए 16 मार्च 2023 को यूके कॉन्सेप्ट डिजाइनर के संचालक मोहित सोलंकी से अनुबंध किया गया। 

बैंक लोन और बचत से जुटाई पूरी राशि

समझौते के अनुसार 22 मई 2024 तक मकान तैयार कर सौंपा जाना था। बैंक लोन और बचत से जुटाई पूरी राशि शिकायत में बताया गया है कि मकान निर्माण की कुल लागत 51,00,916 रुपए तय की गई थी। इसके लिए डॉ. दास ने भारतीय स्टेट बैंक से 45 लाख रुपए का होम लोन लिया। इसके अलावा अपनी वर्षों की बचत और रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 51,31,887 रुपये बैंक के माध्यम से बिल्डर के खाते में जमा कर दिए। केवल ढांचा बनाकर रोक दिया काम डॉ. दास का आरोप है कि पूरी रकम मिलने के बावजूद बिल्डर ने केवल भवन का स्ट्रक्चर तैयार किया। प्लास्टर, ईंट-चिनाई, फिनिशिंग और अन्य जरूरी निर्माण कार्य अधूरे छोड़ दिए गए। कुछ समय बाद बिल्डर ने अपना कार्यालय भी बंद कर दिया और उसके मोबाइल फोन भी बंद हो गए, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। 

अधूरे मकान से बढ़ा आर्थिक बोझ 

पीड़िता का कहना है कि अधूरे मकान के कारण उन्हें हर महीने बैंक की ईएमआई, ब्याज, बिजली बिल, टैक्स और मेंटेनेंस का खर्च उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, मकान को पूरा कराने के लिए अब उन्हें करीब 30 से 35 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सिंह सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें