Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मां-बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का कर किया आत्मदाह का प्रयास ब्लेड से वार : चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, हिरासत में युवक ने खुद को किया घायल मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम नाबालिग से दरिंदगी : इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर नदी किनारे बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मां-बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का कर किया आत्मदाह का प्रयास ब्लेड से वार : चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, हिरासत में युवक ने खुद को किया घायल मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत
W 𝕏 f
होम रायपुर ट्रैफिक ब्लॉक : 28-29 जून को कई MEMU और पैसेंजर ट…
पैसेंजर ट्रेनें रद्द
पैसेंजर ट्रेनें रद्द
रायपुर

ट्रैफिक ब्लॉक : 28-29 जून को कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में निपनिया-भाटापारा रेलखंड पर रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते 28-29 जून तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

कीर्तिमान न्यूज
26 Jun 2026, 10:15 AM
रायपुर
अगर आप आने वाले दिनों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल से होकर कहीं सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। निपनिया-भाटापारा रूट पर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि रेलवे ने इस ट्रैक पर चलने वाली कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
दरअसल, इस रूट पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 380 पर रोड अंडरब्रिज (RUB) बनाने का काम चल रहा है। इस निर्माण कार्य के तहत रिलिविंग गर्डर को हटाने (डी-लांचिंग) के लिए रेलवे प्रशासन 'ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक' ले रहा है। ट्रैक पर काम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इस अवधि में यहाँ से गुजरने वाली गाड़ियों को रोकने का फैसला किया गया है। 

किस टाईम ले रहे काम 

रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो अलग-अलग ब्लॉक तय किए गए हैं:
  • पहला ब्लॉक: बुधवार की रात 10:00 बजे से देर रात 2:00 बजे तक (4 घंटे का) लिया जा चुका है।

  • दूसरा ब्लॉक: यह ब्लॉक 28 जून की रात 11:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 29 जून की सुबह 2:30 बजे तक रहेगा।

राहत की बात: रेलवे ने साफ किया है कि केवल उन्हीं ट्रेनों को रद्द किया गया है, जो इस ब्लॉक के समय (यानी देर रात) इस प्रभावित रेल खंड से गुजरती हैं। दिन के समय चलने वाली अन्य ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची:

नीचे दी गई तारीखों के अनुसार संबंधित ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से नहीं चलेंगी:

25 और 28 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

  • 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर

  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

26 और 29 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

  • 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर

  • 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर

28 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

  • 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर

  • 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जांचने के बाद ही स्टेशनों के लिए निकलें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें