Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा Kanker News: धान मिंजाई मशीन में फंसा किसान का हाथ, काटना पड़ा पंजा Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई Jail Escape: कंबल के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा Kanker News: धान मिंजाई मशीन में फंसा किसान का हाथ, काटना पड़ा पंजा Crime News: गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा, रायपुर में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई Jail Escape: कंबल के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: अजय चंद्राकर का तीखा हमला, बोले- कां…
Ajay Chandrakars jibe at Congress(Image Source: social media)
Ajay Chandrakars jibe at Congress(Image Source: social media)
रायपुर

Raipur News: अजय चंद्राकर का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस को अब कांग्रेस बचाओ अभियान चलाना चाहिए

Raipur News: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर निशाना साधते हुए इसे ‘कांग्रेस बचाओ’ अभियान बताया। उन्होंने सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे, जनजातीय गौरव दिवस और बस्तर से सीआरपीएफ बटालियन की वापसी को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 12:42 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के बीच भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने अभियान की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को इस अभियान का नाम बदलकर ‘कांग्रेस बचाओ’ अभियान कर देना चाहिए। अजय चंद्राकर ने कहा कि ‘वोट चोरी, वोट बचाओ’ का नारा संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने जैसा है। उनके मुताबिक, कांग्रेस के पास फिलहाल ऐसा कोई जनहित का मुद्दा नहीं है, जिसके सहारे वह जनता के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर सके। उन्होंने सुखदेव भगत पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपनी राजनीतिक योग्यता के हिसाब से यह बताना चाहिए कि झारखंड में कांग्रेस कितने समय से सत्ता से बाहर है।

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना 

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में नितिन नवीन के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से भाजपा पर जनता से डरने का आरोप लगाया गया था। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्राकर ने कांग्रेस पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस का कार्यालय मौसम विभाग बन गया है? कांग्रेस नेताओं को मौसम विभाग में संविदा पर नियुक्त कर देना चाहिए, क्योंकि उन्हें मौसम की काफी अच्छी जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाना मौसम खराब होने की वजह से था। इसे जनता के डर से जोड़ना कांग्रेस की राजनीतिक बयानबाजी है।
छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की नक्सल विरोधी बटालियन को हटाए जाने के मुद्दे पर भी अजय चंद्राकर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति की बहाली के बाद अब डीमाइनिंग का काम शेष है। हालात में सुधार को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है। चंद्राकर के मुताबिक, बस्तर में नेताओं की सुरक्षा भी कम की गई है। यह क्षेत्र में बेहतर होते हालात का संकेत है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता होगी। अजय चंद्राकर के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें