Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम › रायपुर › BJP vs Congress: वोट चोरी के आरोपों पर अरुण साव क…
Arun Sao targets Congress over vote theft claims(Image Source: social media)
Arun Sao targets Congress over vote theft claims(Image Source: social media)
रायपुर

BJP vs Congress: वोट चोरी के आरोपों पर अरुण साव का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

BJP vs Congress: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के वोट चोरी अभियान और SIR को लेकर पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने और चुनावी हार के बहाने तलाशने का आरोप लगाया। राहुल गांधी और भूपेश बघेल के बयानों पर भी साव ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 01:53 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 BJP vs Congress: कांग्रेस के वोट चोरी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक कमजोरियों पर विचार करने के बजाय कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। इससे साफ है कि पार्टी ने 17 नगरीय निकायों के चुनाव में अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है और अब हार के लिए नए-नए बहाने तलाश रही है।
गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अरुण साव ने कांग्रेस के कई बयानों पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'राहुल गांधी के सामने सबकी लाइन-लेंथ बिगड़ रही है', पर भी उप मुख्यमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसकी लाइन-लेंथ बिगड़ रही है, यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता अपनी अगुवाई में 100 चुनाव हार चुका है। 

SIR को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भाजपा की ओर से जारी कार्टून पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कांग्रेस पर घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में 12 बार SIR की प्रक्रिया हो चुकी है और इनमें से 10 बार कांग्रेस की सरकार रही है। उस समय इस प्रक्रिया को लेकर कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। साव के मुताबिक, कांग्रेस अब SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और पार्टी के पास पर्याप्त जनसमर्थन नहीं है, तो वोट चोरी का आरोप लगाने का क्या आधार है?
 भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान पर भी उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिनका आम जनता की वास्तविक समस्याओं से कोई सीधा संबंध नहीं है। उनके अनुसार, भाजपा जनता के बीच जाकर विपक्ष के बयानों और गतिविधियों की वास्तविकता सामने रखने का काम कर रही है। अरुण साव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे लोगों के समर्थन में खड़ी है, जो मतदाता बनने की पात्रता नहीं रखते। उन्होंने विदेशी साजिश के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिशों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में SIR, वोट चोरी और भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर सियासी बहस तेज होने के संकेत हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें