Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति न…
पत्नी के सदमे पति ने जाहर  खाकर  किया आत्महत्या
पत्नी के सदमे पति ने जाहर खाकर किया आत्महत्या
धमतरी

सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या  

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के निधन के गहरे सदमे में जी रहे एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 04:47 PM
धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के निधन के गहरे सदमे में जी रहे एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
ब्राह्मण पारा निवासी था मृतक अनिल सोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ब्राह्मण पारा निवासी अनिल सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से अनिल पूरी तरह टूट गए थे। परिजनों और परिचितों के मुताबिक वह पहले की तरह सामान्य जीवन नहीं जी पा रहे थे। वे अक्सर गुमसुम रहते थे और मानसिक तनाव में दिखाई देते थे। परिवार ने उन्हें संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी के बिछड़ने का दर्द वह भुला नहीं सके। जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी तबीयत बताया जा रहा है कि गुरुवार को अनिल ने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  

अचानक बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी 

कुछ देर बाद जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें