Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › धमतरी › वन्यजीवों पर क्रूरता पड़ी भारी : धामन सांप और गोह…
शिकार का वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, वन विभाग ने दबोचे आरोपी
शिकार का वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, वन विभाग ने दबोचे आरोपी
धमतरी

वन्यजीवों पर क्रूरता पड़ी भारी : धामन सांप और गोह का शिकार कर बनाया विडियो, धमतरी से 5 आरोपी गिरफ्तार 

धमतरी जिले में धामन सांप और गोह के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 01:16 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:22 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धमतरी जिले में वन्यजीवों का शिकार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धामन सांप और गोह (गोहा) का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपियों ने बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में धामन सांप और गोह का शिकार किया था। 

वन विभाग ने की कार्रवाई

आरोप है कि वन्यजीवों के साथ क्रूरता करते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूएसटीआर की एंटी पोचिंग टीम, बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र और नरहरपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने शिकार किए गए धामन सांप और गोह को पकाकर खाने की बात कबूल की है। इसके बाद वन विभाग ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, घसिया, प्रदीप, शैलेंद्र और शिवानंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी नरहरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विभाग ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वन विभाग ने कहा कि वन्यजीवों के शिकार और उनके साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें