Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) वारदात : घर के आंगन से 2 साल की बच्ची का अपहरण, प…
2 साल की बच्ची का अपहरण
2 साल की बच्ची का अपहरण
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

वारदात : घर के आंगन से 2 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने सीमाएं सील की

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर घर के आंगन में खेल रही 2 साल की बच्ची का अज्ञात फेरीवाले वैन सवारों द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना नदी कोंटा पारा की है, जहां आरोपी बच्ची को उठाकर वाहन में डालकर फरार हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 04:55 PM
दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नदी कोंटा पारा इलाके में घर के आंगन में खेल रही 2 वर्षीय मासूम बच्ची का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वैन में सवार होकर कुछ संदिग्ध फेरीवाले इलाके में पहुंचे थे। उस समय बच्ची अपने घर के आंगन में एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वैन से उतरे लोगों ने मासूम को उठाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर मौके से फरार हो गए।

दूसरी बच्ची के रोने से मचा हड़कंप

घटना के समय बच्ची के साथ खेल रही दूसरी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिससे परिजन बाहर आए। लेकिन तब तक आरोपी बच्ची को लेकर तेजी से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कटेकल्याण और दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए 20 से अधिक थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर सीमाओं को सील कर दिया गया है। आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस, वैन और आरोपियों की तलाश

पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फेरीवाले कौन थे, कहां से आए थे और उनकी गाड़ी का नंबर क्या था। पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दंतेवाड़ा ASP आर. के. बर्मन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। मौके पर दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा और कटेकल्याण थाना प्रभारी निर्मल वर्मा सहित कई टीमें तैनात हैं।

 पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। सभी संभावित रास्तों और बॉर्डर इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें