Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह
W 𝕏 f
होम क्रिकेट India vs Afghanistan T20: अफगानिस्तान पर भारत की …
India beats Afghanistan in T20 match(Image Source: Social Media)
India beats Afghanistan in T20 match(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

India vs Afghanistan T20: अफगानिस्तान पर भारत की लगातार दूसरी जीत, 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम

India vs Afghanistan T20: मुकाबले में 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसे भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की शानदार पारियों की बदौलत 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। गेंदबाजी में नीतीश रेड्डी ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
16 Sep 2026, 11:17 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India vs Afghanistan T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 
अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 14.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में यह भारत की लगातार दूसरी सीरीज जीत है। टीम ने दोनों मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की है।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। पिछले मुकाबले में शानदार पारी खेलने वाले अभिषेक ने इस मैच में भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। इसके बाद संजू सैमसन ने अपनी फॉर्म में वापसी का संकेत देते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। संजू ने सिर्फ 22 गेंदों में 57 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 11 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 15 रन और ईशान किशन ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

अफगानिस्तान पर भारत की जीत
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी रही कमजोर

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 1.3 ओवर में ही रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवा दिया, जो बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि सेदिकुल्लाह अटल 12 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की टीम 67 रन के स्कोर तक चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई और दरवेश रसूली ने छोटी साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। दरवेश रसूली ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए।

नबी और राशिद खान ने संभाली पारी

अंतिम ओवरों में अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद नबी और राशिद खान ने अफगानिस्तान की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 48 रनों की अहम साझेदारी की। मोहम्मद नबी ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली। इसी साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान 159 रन के स्कोर तक पहुंच सका। भारतीय गेंदबाजों ने भी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। नीतीश रेड्डी ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें