Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Mahasamund News: मंदिर में युवक-युवती को 6 घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट और पैसों की मांग, समिति अध्यक्ष समेत साथियों पर केस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट India vs Afghanistan T20: भारत की धमाकेदार जीत, अ…
Indias T20 victory over Afghanistan(Image Source: Social Media)
Indias T20 victory over Afghanistan(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

India vs Afghanistan T20: भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, अभिषेक-बुमराह ने बनाए रिकॉर्ड

India vs Afghanistan T20: भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। मैच में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर इतिहास रचा। मुकाबले की शुरुआत वंदे मातरम से हुई, जो भारतीय क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
14 Sep 2026, 10:23 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India vs Afghanistan T20: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले में जहां अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली, वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी खास उपलब्धि हासिल की।
मैच के दौरान क्रिकेट इतिहास में पहली बार वंदे मातरम का आयोजन हुआ। इसके अलावा टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी भी भेंट की। मुकाबले में कई रिकॉर्ड और यादगार पल देखने को मिले।

क्रिकेट में पहली बार गूंजा वंदे मातरम

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ। गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि दोनों गीत प्रस्तुत किए जाते हैं तो पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान किया जाएगा। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। इसी दौरान तीन मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी और टॉस के सिक्के को भी दिखाया गया। खास बात यह रही कि सीरीज भारत में खेली जा रही है, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान टीम कर रही है।

भारत ने जीता पहला टी-20
जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 350 टी-20 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने मुकाबले के पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। अफगानिस्तान के बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 रन की पारी खेली। यह भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर है। इससे पहले इब्राहिम जादरान ने साल 2022 में भारत के खिलाफ 64 रन बनाए थे। वहीं, नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ यह टी-20 में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 32 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका 12वां अर्धशतक था। खास बात यह है कि अभिषेक ने 12 बार 25 या उससे कम गेंदों में 50+ स्कोर बनाया है, जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा है। इस सूची में सूर्यकुमार यादव 9 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी का अंत मोहम्मद नबी की गेंद पर हुआ। 10.6 ओवर में लॉन्ग ऑन पर राशिद खान ने दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़कर उनकी 82 रन की पारी समाप्त की। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। फुल मेंबर बनने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी गेंद बाकी रहते जीत है। इससे पहले भारत ने 2024 में इंदौर में अफगानिस्तान को 26 गेंद बाकी रहते हराया था।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की लगातार 9वीं हार

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की हार का सिलसिला जारी रहा। यह उसकी लगातार 9वीं हार है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार के मामले में बांग्लादेश की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश भी 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 9 मुकाबले हार चुका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें