Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Sher-e-Punjab T20 League: अभिषेक शर्मा का तूफान, …
Abhishek Sharmas explosive knock of 77 runs (Image source: Keertiman Media)
Abhishek Sharmas explosive knock of 77 runs (Image source: Keertiman Media)
क्रिकेट Featured

Sher-e-Punjab T20 League: अभिषेक शर्मा का तूफान, 26 गेंदों में ठोके 77 रन, फिर भी हारी अमृतसर सूरमास

Sher-e-Punjab T20 League: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 77 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि, 258 रन बनाने के बावजूद अमृतसर सूरमास को मोहाली किंग्स के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

य
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 09:44 AM · अपडेट: 11 Oct 2026, 11:15 PM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sher-e-Punjab T20 League: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशियाई खेलों से पहले अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले मुकाबले में अभिषेक ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश हो गई। हालांकि, उनकी यह तूफानी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अमृतसर सूरमास की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने मोहाली किंग्स के खिलाफ महज 26 गेंदों में 77 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और सात छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 296.17 का रहा।

अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी

मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने अमृतसर सूरमास को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले उनकी यह पारी टीम के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। भारत को एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।

अभिषेक शर्मा ने लगाए 7 छक्के
520 रन बने, फिर भी अमृतसर को मिली हार

अभिषेक शर्मा की शानदार पारी के दम पर अमृतसर सूरमास ने 19.5 ओवर में 258 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सहज धवन ने भी 18 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए। इसके बावजूद अमृतसर की टीम मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी। मोहाली किंग्स ने अनमोलप्रीत सिंह की 133 रन की धमाकेदार पारी और रमनदीप सिंह के नाबाद 69 रनों की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 262 रन बना लिए और चार विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दोनों टीमों की पारियों को मिलाकर कुल 520 रन बने, जो मैच में हुई जबरदस्त बल्लेबाजी को बयां करता है।

अब जालंधर वारियर्स से मुकाबला

अमृतसर सूरमास की टीम अब मंगलवार को जालंधर वारियर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। जालंधर की कप्तानी पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा की नजर इस मुकाबले में भी अपनी लय बरकरार रखने और टीम को जीत दिलाने पर होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें