Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Ganja Smuggling: नाले में धंसी महासमुंद की स्कॉर्पियो में मिला करोंड़ों का गांजा
W 𝕏 f
होम क्रिकेट India vs Sri Lanka: भारत के 503 रन के जवाब में श्…
India vs Sri Lanka Second Test
India vs Sri Lanka Second Test
क्रिकेट

India vs Sri Lanka: भारत के 503 रन के जवाब में श्रीलंका 265/8, दिनुषा ने संभाली पारी

India vs Sri Lanka: भारत के 503 रन के जवाब में श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 8 विकेट पर 265 रन बनाए। मेजबान टीम अभी 238 रन पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है। सोनाल दिनुषा 85 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट झटके।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
26 Aug 2026, 12:00 PM
खेल डेस्क
India vs Sri Lanka: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने पहली पारी में 83.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए। भारत के 503 रन के विशाल स्कोर से श्रीलंका अभी 238 रन पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है। आठ रन पर दो विकेट से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में दबाव बनाए रखा और मेजबान टीम को नियमित अंतराल पर झटके दिए।
कामिल मिशारा 19 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और केवल आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कामिंडु मेंडिस ने 32 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। निरोशन डिकवेला अपना खाता भी नहीं खोल सके।

भारत की मजबूत पकड़
सूरियाबंदरा और दिनुषा ने संभाली पारी

लगातार गिरते विकेटों के बीच पासिंदु सूरियाबंदरा और सोनाल दिनुषा ने श्रीलंका की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का धैर्य के साथ सामना करते हुए टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की। सूरियाबंदरा ने 133 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 80 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वह शतक की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे थे, लेकिन रविंद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। दूसरे छोर पर सोनाल दिनुषा मजबूती से डटे रहे। उन्होंने 137 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए तथा नाबाद 85 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर श्रीलंका दिन का खेल समाप्त होने तक 265 रन तक पहुंच सका। 

इससे जुड़ी खबरें...India vs Sri Lanka: ध्रुव जुरैल के शानदार शतक से भारत ने बनाए 503 रन, श्रीलंका के 8 रन पर गिरे दो विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को तीन-तीन विकेट 

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे दिन अनुशासित प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 14 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। स्पिनर मानव सुथार ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 ओवर में 83 रन खर्च किए। मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली, जबकि किफायती गेंदबाजी करने के बावजूद सरांश जैन विकेट हासिल नहीं कर सके। तीसरे दिन स्टंप्स के समय सोनाल दिनुषा 85 और लाहिरु कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दिनुषा अपने शतक से केवल 15 रन दूर हैं। चौथे दिन श्रीलंका की कोशिश फॉलोऑन का खतरा टालने की होगी, जबकि भारतीय टीम बाकी दोनों विकेट जल्दी लेकर बड़ी बढ़त के साथ मैच पर शिकंजा कसना चाहेगी।

और भी पढ़ें:-IND vs SL 2nd Test: 168 गेंदों में पडिक्कल का शतक, गिल के साथ संभाला मोर्चा

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें