Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण : सीईओ ने स्वास्थ्…
सरायपाली और बसना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते सीईओ हेमंत नंदनवार
सरायपाली और बसना स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते सीईओ हेमंत नंदनवार
राज्य सरकार

स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण : सीईओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने सरायपाली एवं बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम और मानसून पूर्व महामारी नियंत्रण की तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 10:19 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति जानने और मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए सरायपाली एवं बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को मानवीय संवेदना के साथ त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

सीईओ नंदनवार ने मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम को तेज करने तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कुपोषित बच्चों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी

उन्होंने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित हो सके। सीईओ ने 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही कुष्ठ रोग खोज अभियान और 100 दिवसीय टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को गंभीरता से लागू करने को कहा।

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान संभावित संक्रामक एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली अनुपमा आनंद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे सहित खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, डाटा मैनेजर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें