Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर Jagdalpur News: दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पर सियासी …
Jagdalpur BJP-Congress Clash(Image Source: Keertiman Media)
Jagdalpur BJP-Congress Clash(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Jagdalpur News: दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पर सियासी बवाल, PM मोदी जन्मोत्सव के दौरान भाजपा-कांग्रेस में टकराव

Jagdalpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर जगदलपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ के तहत दीया जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी मंदिर से लेकर मिताली चौक तक दीप प्रज्वलित किए जा रहे थे। आयोजन को लेकर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगाए गए थे।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
17 Sep 2026, 04:24 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jagdalpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर जगदलपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ के तहत दीया जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी मंदिर से लेकर मिताली चौक तक दीप प्रज्वलित किए जा रहे थे। आयोजन को लेकर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगाए गए थे।
आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप था कि बैरिकेड लगाए जाने के कारण सड़क किनारे स्थित छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, दोनों पक्षों को कराया अलग

विवाद बढ़ता देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया। हालांकि इसके बाद भी मौके पर नारेबाजी जारी रही और दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए। 
 भाजपा-क्रांग्रेस में  विवाद 

भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच बढ़ा विवाद

विरोध की जानकारी मिलने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ महापौर संजय पांडे भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और विवाद झड़प में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। इस दौरान सड़क पर जूते-चप्पल और चश्मे भी बिखरे नजर आए। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

गृहमंत्री विजय शर्मा से भी हुई बहस

मामले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भी बहस होने की जानकारी सामने आई। आयोजन को लेकर शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विवाद का कारण 

जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित आशीर्वाद समारोह और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा और व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना था कि बैरिकेडिंग के कारण दंतेश्वरी मंदिर से मिताली चौक के बीच स्थित छोटी-बड़ी दुकानों का संचालन प्रभावित हुआ और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें