Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद जनहित मुद्दों पर चर्चा : सरायपाली दौरे पर डॉ. चरण…
डॉ. चरण दास महंत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
डॉ. चरण दास महंत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
महासमुंद

जनहित मुद्दों पर चर्चा : सरायपाली दौरे पर डॉ. चरण दास महंत ने दिया एकजुटता का संदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली आगमन पर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. महंत ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रकाशित: 13 Jul 2026, 08:20 AM · अपडेट: 24 Jul 2026, 10:34 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली आगमन पर क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मां घंटेश्वरी मंदिर के समीप बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और बैंड-बाजे, फूल-मालाओं तथा नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत रैली विधायक कार्यालय पहुंची, जहां कर्मा दल की प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरण दास महंत ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही प्रदेश की जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होगा।

विचारधारा को जन-जन पहुंचाने का आव्हान

अपने संबोधन में डॉ. महंत ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के किसान, आदिवासी, महिला, युवा सहित सभी वर्गों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पार्टी को मजबूत करने पर जोर 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने डॉ. चरण दास महंत का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक चातुरी नंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी, दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम को पूर्व विधायक एवं फुलझर स्टेट के राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर और वरिष्ठ नेता अमरजीत चावला सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर अध्यक्ष कमल अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष तेजराम पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर अध्यक्ष घसिया सिदार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईपाली अध्यक्ष तन्मय पंडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष भरत मेश्राम, परमानंद नायक, जिला महामंत्री रूपानंद पटेल, बिरंची बेताल, जिला सचिव विजय यादव, विधायक प्रतिनिधि मोहन लाल भोई, विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू, आर. एन. आदित्य, नरेंद्र यादव, पंकज बीसी, गोपाल अग्रवाल, बिहारी पटेल, घनश्याम साहू, निर्मल प्रधान, अरमान हुसैन, अनिल पटेल, सीता पटेल, हेमा श्रीवास, पिंगल गार्डिया, परशु चौहान, दिलीप साहू, वृंदावन पटेल, प्रखर शर्मा सहित सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें