Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी स…
Teacher dies in Kanker road accident(Image Source: AI Photo)
Teacher dies in Kanker road accident(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Kanker Road Accident: कोंडागांव के प्रभारी प्राचार्य चंद्र हुलास ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बस में नींद लगने के कारण वे अपने निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतर पाए और गोविंदपुर पहुंच गए। वहां उतरने के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 02:46 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanker Road Accident: शिक्षक की जान चली गई। कोंडागांव से कांकेर आने के दौरान बस में नींद लग जाने के कारण शिक्षक अपने निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतर पाए। बस उन्हें आगे गोविंदपुर तक ले गई, जहां उतरने के कुछ समय बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान अलबेला पारा शहीद कॉलोनी निवासी चंद्र हुलास ठाकुर के रूप में हुई है। वह कोंडागांव जिले के बड़े बंजोड़ा हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, किसी जरूरी काम से उन्हें कांकेर आना था, जिसके लिए वे बस से रवाना हुए थे।

पुलिसकर्मी मित्र कर रहा था इंतजार

कांकेर पहुंचने से पहले चंद्र हुलास ठाकुर ने अपने पुलिसकर्मी मित्र को फोन कर नए बस स्टैंड पर पहुंचने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बस स्टैंड पहुंचने के बाद मित्र उन्हें घर ले जाएगा। निर्धारित समय पर उनका मित्र नए बस स्टैंड पहुंच गया और बस का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद बस वहां पहुंची और यात्रियों को उतारने के बाद आगे रवाना हो गई, लेकिन चंद्र हुलास ठाकुर बस से नहीं उतरे।
बताया जा रहा है कि सफर के दौरान उन्हें नींद आ गई थी। जब उनकी नींद खुली तो बस कांकेर से आगे गोविंदपुर पहुंच चुकी थी।

गोविंदपुर में उतरने के बाद हुआ हादसा

इसके बाद शिक्षक गोविंदपुर में बस से उतर गए और अपने मित्र को फोन कर वहां बुलाया। मित्र उन्हें लेने के लिए गोविंदपुर की ओर निकल गया। इसी बीच कुछ देर बाद ठाकुर के मोबाइल नंबर से फिर फोन आया। फोन उठाने पर दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि सड़क पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और उसकी हालत गंभीर है। र्मी मित्र गोविंदपुर स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचा। वहां चंद्र हुलास ठाकुर सड़क पर मृत अवस्था में मिले। बताया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे उनके गृहग्राम खैरताल, बलौदाबाजार ले जाया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चंद्र हुलास ठाकुर के निधन से परिवार, परिचितों और शिक्षा जगत में शोक का माहौल है। कांकेर पहुंचने के लिए निकला उनका सफर अचानक एक दर्दनाक हादसे के कारण जिंदगी के आखिरी सफर में बदल गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें