Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Kanohar Electricals IPO : ग्रे मार्केट में मजबूत …
Kanohar Electricals IPO GMP ₹205 (Image Source: AI Genrated)
Kanohar Electricals IPO GMP ₹205 (Image Source: AI Genrated)
शेयर बाजार

Kanohar Electricals IPO : ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति, 205 रुपए पहुंचा GMP 

Kanohar Electricals IPO: शेयर बाजार में इस सप्ताह कई कंपनियों के आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें Kanohar Electricals का मेनबोर्ड IPO भी शामिल है। बाजार में उतरने से पहले ही कंपनी के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छी हलचल देखने को मिल रही है। रविवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 205 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Sep 2026, 01:03 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 05:30 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanohar Electricals IPO: शेयर बाजार में इस सप्ताह कई कंपनियों के आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें Kanohar Electricals का मेनबोर्ड IPO भी शामिल है। बाजार में उतरने से पहले ही कंपनी के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छी हलचल देखने को मिल रही है। रविवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 205 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। 
ग्रे मार्केट में Kanohar Electricals IPO की स्थिति फिलहाल मजबूत नजर आ रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रविवार को कंपनी के शेयर 205 रुपए के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले के मुकाबले GMP में 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार का अनौपचारिक संकेतक है और इससे शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं होती।

601 से 632 रुपए है प्राइस बैंड

Kanohar Electricals ने IPO के लिए 601 रुपए से 632 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने एक लॉट में 23 शेयर रखे हैं। इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,536 रुपए खर्च करने होंगे।

1,055.74 करोड़ रुपये का है IPO

Kanohar Electricals IPO का कुल आकार 1,055.74 करोड़ रुपए है। कंपनी इस इश्यू के तहत 47.47 लाख नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1.20 करोड़ शेयर पेश किए जाएंगे। कंपनी का IPO 8 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 10 सितंबर 2026 तक इसमें निवेश किया जा सकेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 11 सितंबर को होने की संभावना है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 सितंबर 2026 को हो सकती है।

निवेशकों के लिए कितना हिस्सा रिजर्व 

IPO में अलग-अलग श्रेणी के निवेशकों के लिए शेयरों का कोटा भी तय किया गया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रखा गया है। 

1972 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

Kanohar Electricals की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर्स के निर्माण से जुड़ी है। इसका कारोबार पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। कंपनी के पास दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं और दोनों मेरठ में स्थित हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और चेन्नई में क्षेत्रीय कार्यालय मौजूद हैं। कंपनी के मुताबिक, उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 526 है।

IPO से जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल 

कंपनी IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अलग-अलग कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी। कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 64.18 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए 155 करोड़ रुपए का इस्तेमाल प्रस्तावित है। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

GMP को लेकर निवेशकों को क्या ध्यान रखना चाहिए 

Kanohar Electricals IPO का GMP फिलहाल मजबूत संकेत दे रहा है, लेकिन निवेशकों को केवल ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन, IPO की कीमत और बाजार की स्थिति को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें