Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार NSE IPO GMP: खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में मच…
NSE IPO GMP near ₹300 in grey market (Image Source: AI Genrated)
NSE IPO GMP near ₹300 in grey market (Image Source: AI Genrated)
शेयर बाजार Featured

NSE IPO GMP: खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में मचा धमाल, ₹300 के करीब पहुंचा GMP

NSE IPO GMP: ट्रेडिंग वॉल्यूम और टर्नओवर के लिहाज से भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का इंतजार अब खत्म होने की ओर है। 4 सितंबर को सेबी ने NSE के DRHP को मंजूरी देते हुए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया। इसके बाद IPO की तैयारियों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। 2. ग्रे मार्केट में NSE IPO का GMP 280 रुपये के पार सेबी की मंजूरी के बाद NSE IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी हलचल बढ़ गई है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
05 Sep 2026, 12:36 PM
नई दिल्ली
NSE IPO GMP: ट्रेडिंग वॉल्यूम और टर्नओवर के लिहाज से भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का इंतजार अब खत्म होने की ओर है। 4 सितंबर को सेबी ने NSE के DRHP को मंजूरी देते हुए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया। इसके बाद IPO की तैयारियों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। 
ग्रे मार्केट में NSE IPO का GMP 280 रुपए के पार सेबी की मंजूरी के बाद NSE IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी हलचल बढ़ गई है। Investorgain के मुताबिक, इसका GMP 280 रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि, GMP आधिकारिक आंकड़ा नहीं है और इसके आधार पर लिस्टिंग प्राइस या मुनाफे की गारंटी नहीं मानी जा सकती। 

 15 सितंबर से खुल सकता है NSE IPO 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NSE 11 सितंबर के आसपास IPO का प्राइस बैंड घोषित कर सकता है। इसके बाद 15 सितंबर से इश्यू खुलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इसकी लिस्टिंग 25 सितंबर के आसपास होने की चर्चा है। हालांकि, इन तारीखों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 

2016 में पहली कोशिश, करीब एक दशक बाद फिर IPO

NSE ने पहली बार 2016 में IPO लाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन को-लोकेशन मामले के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। कुछ ब्रोकर्स को एक्सचेंज के सर्वर तक कथित अनुचित पहुंच देने के आरोपों के बाद IPO प्रक्रिया प्रभावित हुई। अब करीब दस साल बाद NSE दोबारा IPO की तैयारी में है।

30 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है IPO 

NSE के IPO का आकार करीब 30,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर इश्यू इसी आकार में आता है, तो यह भारत के सबसे बड़े IPO में शामिल हो जाएगा। संभावित आकार के आधार पर NSE का IPO Hyundai Motor India के 27,859 करोड़ रुपये और LIC के 20,557 करोड़ रुपये के इश्यू से भी बड़ा हो सकता है। 

निवेशकों की नजर अब आधिकारिक ऐलान 

सेबी की मंजूरी के बाद NSE IPO अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है। निवेशकों की नजर अब प्राइस बैंड, IPO खुलने की तारीख और अंतिम इश्यू साइज पर रहेगी। वहीं, ग्रे मार्केट में मजबूत GMP ने इस बहुप्रतीक्षित इश्यू को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। हालांकि, निवेशकों को GMP को केवल बाजार की धारणा का संकेत मानना चाहिए और निवेश से पहले IPO के आधिकारिक दस्तावेजों तथा कंपनी की वित्तीय स्थिति का अध्ययन करना जरूरी है।

मौजूदा शेयरहोल्डर्स बेचेंगे करीब 14.89 करोड़ शेयर

ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, NSE के मौजूदा शेयरहोल्डर्स करीब 14.89 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। यह एक्सचेंज की लगभग 6 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। IPO की तैयारी के दौरान शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स की सूची में बदलाव भी हुआ है, जिसमें SBI Capital Markets Ltd. का नाम शामिल किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें