Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं …
Accusation of molesting female students(Image Source: AI Photo)
Accusation of molesting female students(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में

Student Harassment: गैंदाटोला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में रमीज कुरैशी को सह-आरोपित बनाया गया है, जिसकी तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
05 Sep 2026, 04:45 PM
राजनांदगांव
Student Harassment: गैंदाटोला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी और आपत्तिजनक व्यवहार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रमीज कुरैशी को भी सह-आरोपित बनाया गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 
बताया जा रहा है कि एक आदिवासी छात्रा की शिकायत सामने आने के बाद मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिशें कई दिनों तक चलती रहीं। आरोप है कि शिक्षक ने कुछ प्रभावशाली लोगों और थाना स्टाफ के माध्यम से छात्रा से माफी मांगकर भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिलाया। हालांकि, छात्रा अपनी शिकायत पर कायम रही और कार्रवाई की मांग करती रही। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।

परीक्षा में पास कराने का झांसा देने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, तिलक यदु पिछले कई वर्षों से इसी स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ है और हिंदी तथा सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब तीन वर्ष पहले, जब छात्रा कक्षा नौवीं में पढ़ती थी, तब भी उसे रमीज कुरैशी के जरिए परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर संबंध बनाने की बात कही गई थी। शिकायत में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी इस तरह के संदेश भेजे जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिलाओं ने छात्रा के साथ पहुंचकर की शिकायत

स्थानीय स्तर पर जानकारी सामने आने के बाद कुछ महिलाओं ने छात्रा का साथ दिया और मामले को पुलिस तक पहुंचाने का निर्णय लिया। एक सितंबर को गैंदाटोला थाने में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई थी। आरोप है कि शिकायत की जानकारी शिक्षक को मिलने के बाद छात्रा और उसे थाने लेकर पहुंची महिलाओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। मामले को लेकर कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोगों और पुलिसकर्मियों द्वारा समझौते की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

एएसपी से मुलाकात के बाद दर्ज हुई एफआईआर

शुक्रवार को महिलाएं छात्रा को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं और एएसपी कीर्तन राठौर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मामले में तिलक यदु के साथ रमीज कुरैशी को भी सह-आरोपित बनाया गया है। रमीज गैंदाटोला के पूर्व सरपंच खलील अहमद कुरैशी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मुख्य आरोपित शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सह-आरोपित रमीज कुरैशी फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सामने आए आरोपों की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें