Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Delhi Play School Case: प्ले स्कूल में 3 साल के म…
Delhi play school CCTV case (Image source: AI Genrated)
Delhi play school CCTV case (Image source: AI Genrated)
राष्ट्रीय

Delhi Play School Case: प्ले स्कूल में 3 साल के मासूम से हैवानियत, कुर्सी से बांधकर पीटा,  निजी अंगों से छेड़छाड़ का आरोप

Delhi Play School Case: मौजपुर के पास निजी प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से कथित मारपीट और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज के आधार पर जाफराबाद पुलिस ने स्कूल निदेशिका, प्रधानाचार्य, शिक्षिका और आया के खिलाफ POCSO समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने DVR कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 04:55 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:27 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Play School Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक निजी प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने मासूम को घंटों तक कुर्सी से बांधकर रखा, उसके कान पकड़कर पीटा और लात मारकर कुर्सी से नीचे गिरा दिया। बच्चे के निजी अंगों से छेड़छाड़ का आरोप भी स्कूल की आया पर लगा है। घटना की तस्वीरें स्कूल के CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। बच्चे के पिता की शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने स्कूल निदेशिका सुनीता बंसल, प्रधानाचार्य नीलम, शिक्षिका सिमरन और आया पूजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

डर के साए में था मासूम

पुलिस ने CCTV फुटेज वाले DVR को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिनों से सहमा हुआ था मासूम पीड़ित बच्चे के पिता के मुताबिक, उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से काफी डरा-सहमा हुआ था। वह रात में अचानक डरकर उठ जाता था और टॉयलेट जाने के नाम पर भी घबरा जाता था। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान दोनों कानों के पर्दों में काफी सूजन मिली। डॉक्टरों ने बच्चे के साथ मारपीट की आशंका जताई। इसके बाद परिजनों को स्कूल में बच्चे के साथ किसी तरह की अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने स्कूल प्रशासन से CCTV फुटेज दिखाने की मांग की। 

फुटेज देखकर पिता के उड़े होश

आरोप है कि शुरुआत में स्कूल की ओर से कैमरे खराब होने की बात कही गई। बाद में परिजनों से 1500 रुपए फीस लेकर अगले दिन CCTV फुटेज दिखाने के लिए बुलाया गया। CCTV फुटेज देखकर पिता के उड़े होश पिता के मुताबिक, CCTV फुटेज देखने पर बच्चे के साथ मारपीट का पूरा मामला सामने आया। फुटेज में शिक्षिका और स्कूल स्टाफ बच्चे के कान पकड़कर मारते दिखाई दिए। आरोप है कि मासूम को घंटों तक कुर्सी से बांधकर रखा गया और बाद में लात मारकर नीचे गिरा दिया गया। बच्चे को खाना देने से रोकने की बात भी सामने आई है।

CCTV में कैद छेड़छाड़ का आरोप

एक अन्य CCTV फुटेज में स्कूल की आया द्वारा बच्चे के निजी अंगों से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि इसी वजह से बच्चा टॉयलेट जाने से डर रहा था। निदेशिका पर भी गंभीर आरोप बच्चे के पिता ने स्कूल की निदेशिका पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना की जानकारी देने पर निदेशिका ने कहा कि बच्चे रोज पिटते हैं और जो करना है कर लो। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण जेपीसी और जीटीबी अस्पताल में कराया। जांच में बच्चे की आंख के पास और जांघ पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है।

CCTV और मेडिकल रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने DVR कब्जे में लिया मामले में जाफराबाद थाना पुलिस ने स्कूल से CCTV फुटेज वाला DVR अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने स्कूल प्रशासन से जुड़े लोगों और नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा होने के कारण जांच में बच्चे की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें