Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओ…
Students protest against the dilapidated state of schools (Image source: Keertiman Media)
Students protest against the dilapidated state of schools (Image source: Keertiman Media)
शिक्षा

Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें

Chhattisgarh Government Schools: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से खाली पदों पर स्थायी भर्ती समेत तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 03:24 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 12:36 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Government Schools: सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर और शिक्षकों की कमी को लेकर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। देशभर में 'स्कूल ठीक करो अभियान' चला रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब छत्तीसगढ़ के सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े किए हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूलों का जायजा लेने के बाद पार्टी के नेता अब छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत उजागर करने में जुटे हैं। यह पूरा मामला हाल ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया, जहां पेंड्रावन और सेलूद के स्कूली बच्चे खुद सड़कों पर उतर आए थे। 

स्कूलों में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग 

खराब रास्ते, मूलभूत सुविधाओं की कमी और सबसे बढ़कर शिक्षकों की कमी से परेशान छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जिसके तुरंत बाद सीजेपी भी हरकत में आ गई। वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को एक पत्र भेजा है। पत्र के जरिए उन्होंने न केवल पेंड्रावन स्कूल की दुर्दशा पर ध्यान आकर्षित किया, बल्कि पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की है।
  1. स्थायी शिक्षकों की तैनाती: पेंड्रावन के आत्मानंद स्कूल में खाली पड़े सभी 17 पदों पर स्थायी शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की जाए। कामचलाऊ (अटैचमेंट) व्यवस्था को बंद कर बच्चों की सभी जायज मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएं।

  2. पारदर्शी भर्ती और सम्मानजनक मानदेय: अगले 10 दिनों के भीतर प्रदेश के सभी स्कूलों के खाली पदों का ब्योरा (संभाग, जिला, स्कूल और विषयवार) सार्वजनिक किया जाए और भर्ती प्रक्रिया शुरू हो। साथ ही, संविदा पर काम कर रहे शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिले, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें बार-बार आंदोलन का रास्ता न चुनना पड़े।

  3. सत्र शुरू होने से पहले हो भर्ती: नए शिक्षण सत्र की शुरुआत से पहले ही सभी रिक्त पदों को भरा जाए, ताकि सत्र शुरू होते ही बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सके।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इस अभियान को प्रदेश स्तर पर और तेज किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें