Share Market today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 154 अंकों की बढ़त के साथ 76,724 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 करीब 24,000 के स्तर के आसपास रहा। निफ्टी ने दिन की शुरुआत 23,997.95 के स्तर से की।
बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स की बढ़त और मजबूत हो गई। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स करीब 307 अंक चढ़कर 76,878 के स्तर तक पहुंच गया। इससे निवेशकों के बीच बाजार को लेकर शुरुआती कारोबारी धारणा में सुधार देखने को मिला। GIFT Nifty से मिले थे तेजी के संकेत कारोबार शुरू होने से पहले ही GIFT Nifty के रुझान भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहे थे।
निफ्टी में 23,800 का सपोर्ट महत्वपूर्ण
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के अनुसार, निफ्टी के डेली चार्ट पर छोटी हरी कैंडल बनी है और शुरुआती गिरावट का कुछ हिस्सा बाजार ने कवर किया है। तकनीकी रूप से 23,800 के आसपास खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, अभी ट्रेंड में पूरी तरह बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है।
सेंसेक्स-निफ्टी में पिछली गिरावट का असर
निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर की तुलना में लगभग 83 अंकों का प्रीमियम था। पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में आई थी गिरावट इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 373 अंकों की गिरावट के साथ 76,570 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 भी 141 अंक फिसलकर 23,914 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के लिए 76,100-76,300 का स्तर अहम तकनीकी नजरिए से सेंसेक्स का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है। हाल की तेज गिरावट के बाद इंडेक्स बाजार में आधार बनाने की कोशिश कर रहा है।24,100-24,200 पर निफ्टी को मिल सकती है
रिसर्च विशेषज्ञ सचिन गुप्ता के मुताबिक, 76,100 से 76,300 का सपोर्ट जोन सेंसेक्स के लिए अहम है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने से रिकवरी को सहारा मिल सकता है, जबकि 76,800 से 77,000 के ऊपर मजबूती आने पर तेजी आगे बढ़ सकती है। चुनौती निफ्टी में अगर आगे तेजी आती है तो 24,100 से 24,200 के क्षेत्र में मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 23,800 का स्तर टूटने पर निकट अवधि में निफ्टी 23,600 के अगले महत्वपूर्ण सपोर्ट की ओर बढ़ सकता है। ऐसे में बाजार की आगे की दिशा के लिए इन स्तरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
बैंक निफ्टी में दबाव, कारोबार रहा सीमित
दायरे में एसबीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह के मुताबिक, बैंक निफ्टी की शुरुआत गैप-डाउन के साथ हुई और पूरे सत्र के दौरान यह सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में बैंक निफ्टी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 57,172 के स्तर पर बंद हुआ।
56,800-56,700 का जोन बैंक निफ्टी के लिए अहम
सुदीप शाह के अनुसार, बैंक निफ्टी के लिए 56,800 से 56,700 का क्षेत्र तत्काल सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है। यह जोन 200-दिवसीय EMA के आसपास है। यदि इंडेक्स इस स्तर से नीचे लगातार कारोबार करता है तो कमजोरी बढ़ सकती है और बैंक निफ्टी 56,400 के बाद 56,000 के स्तर तक जा सकता है।57,500-57,600 पर नजर
बैंक निफ्टी के लिए फिलहाल 57,500 से 57,600 का क्षेत्र प्रमुख प्रतिरोध माना जा रहा है। बाजार की अगली चाल में इस स्तर के ऊपर टिकाऊ बढ़त तेजी को मजबूत कर सकती है, जबकि सपोर्ट जोन टूटने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना रहेगी।

