Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › पश्चिम एशिया के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, से…
शेयर बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट
शेयर बाजार

पश्चिम एशिया के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी 133 अंक फिसला

घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली से बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में रहा। बीएसई सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 05:40 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:23 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली से बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में रहा। बीएसई सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निवेशकों ने सावधानी बरती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भी घरेलू सूचकांकों पर दिखाई दिया।  
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई और आयात खर्च बढ़ने की आशंका रहती है। इसी चिंता के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 24,154.90 अंक पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी के ज्यादातर प्रमुख शेयर दबाव में नजर आए। 

सेंसेक्स तीसरे दिन गिरा, निफ्टी में छठे दिन नुकसान 

सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी लगातार छठे सत्र में नुकसान के साथ बंद हुआ। गिरावट का लंबा सिलसिला बने रहने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। बाजार की कमजोरी के बीच भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 0.1 प्रतिशत गिरकर 95.68 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.6025 के स्तर पर बंद हुआ था। 

आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

ऑटो सेक्टर चमका सेक्टर के आधार पर निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का दबाव पूरे सत्र में बना रहा। इसके विपरीत ऑटो कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी ऑटो सबसे ज्यादा बढ़त वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा।  

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और डॉलर की मांग

पश्चिम एशिया के तनाव से सहमा बाजार, 22 शेयर टूटे सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स में सबसे अधिक 2.4 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। इसके अलावा इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो और आईटीसी के शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों से दूरी बनाई, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर साफ दिखाई दिया। 

निफ्टी मिडकैप सूचकांक 0.43 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ

जबकि निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक लगभग सपाट रहा। निवेशकों को फिर झटका, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद कमजोर कारोबारी माहौल के बावजूद कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी-50 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। बाजार विशेषज्ञों की नजर अब कच्चे तेल की चाल और पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें