Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Kanpur Plane Crash: खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, …
Wreckage of a training aircraft that crashed in Kanpur
Wreckage of a training aircraft that crashed in Kanpur
राष्ट्रीय Featured

Kanpur Plane Crash: खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, गुजरात और कर्नाटक के दो पायलटों की मौत

Kanpur Plane Crash: गंगा बैराज से सटे नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मुख्य पायलट सचिन भाटिया और को-पायलट अभिषेक की मौत हो गई। DGCA की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

कीर्तिमान न्यूज
27 Aug 2026, 03:07 PM
कानपुर
Kanpur Plane Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गंगा बैराज से सटे नत्थापुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया। दोपहर करीब 11:50 बजे एक चार सीटों वाला ट्विन इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के वक्त अचानक आसमान से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते, विमान खेत में गिर चुका था। 
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनिंग विमान

खेतों में काम कर रहे लोग सन्न 

तेज आवाज सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे और गांव के लोग सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले मुख्य पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे, जबकि उनके साथ मौजूद को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के निवासी थे। 
Keertiman

हादसे की वजह तलाशने में जुटी टीम 

सोशल मीडिया पर सामने आए घटनास्थल के वीडियो हादसे की भयावहता बयां कर रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए। कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और विमान की एक सीट टूटकर दूर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को पूरी जानकारी दे दी गई है। हादसे की असल वजह क्या थी—कोई तकनीकी खराबी या खराब मौसम—इसकी गहराई से पड़ताल के लिए DGCA की एक विशेष टीम जांच में जुट गई है। फिलहाल राहत कार्य जारी है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें