Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय करोड़ों की लागत से बन रहे पुल में लेट-लतीफी, बारि…
धार में बारिश से टूटा अस्थायी रास्ता
धार में बारिश से टूटा अस्थायी रास्ता
राष्ट्रीय

करोड़ों की लागत से बन रहे पुल में लेट-लतीफी, बारिश ने बढ़ाई 8 से ज्यादा गांवों की मुसीबतें

धार जिले के लोहारीखुर्द-आहू-धार मुख्य मार्ग पर 366.39 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का अस्थायी डायवर्जन बारिश में बह गया। इसके चलते 8 से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।

प्रकाशित: 04 Aug 2026, 01:33 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 01:35 PM
धार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा धार जिले के लोहारीखुर्द-आहू-धार मुख्य मार्ग पर 366.39 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से एक नए ब्रिज (पुल) का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार की धीमी चाल और विभागीय अनदेखी का खामियाजा अब क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। मानसून की बारिश के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ चुके हैं, जिससे कई गांवों का धार शहर से संपर्क लगभग कट सा गया है। पुल निर्माण के दौरान गाड़ियो के आने-जाने के लिए विभाग ने मिट्टी-मुरम डालकर एक कच्चा डायवर्जन (अस्थायी मार्ग) तैयार किया था। 

8 गांवों हो रहे ज्यादा प्रभावित

हालांकि, हाल ही में हुई तेज बारिश के पानी में यह अस्थायी रास्ता पूरी तरह बह गया। नतीजतन, अब यह मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। लोहारीखुर्द-आहू-धार मार्ग इस पूरे क्षेत्र के लिए धार पहुंचने का सबसे प्रमुख रास्ता है, जिसके बंद होने से अब लोग जान जोखिम में डालकर या लंबा चक्कर काटकर जाने को मजबूर हैं। काम में हो रही इस देरी और अव्यवस्था का असर 8 से अधिक प्रमुख गांवों पर सीधा पड़ा है जिसमें लोहारीखुर्द, आकोदा, धामंदा, बालोदा, खरसोड़ा, छटिया, टकरावदा, उटावदा, और भिलगुण शामिल है।रोजाना धार शहर काम पर जाने वाले मजदूरों, दफ्तर के कर्मचारियों, एम्बुलेंस और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा फजीहत झेलनी पड़ रही है। 

काम की रफ्तार बेहद सुस्त 

ग्रामीणों का कहना है कि करीब পৌने चार करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट में काम की रफ्तार बेहद सुस्त है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि काम में देरी के साथ-साथ गुणवत्ता (क्वालिटी) से भी समझौता किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सरेआम लापरवाही बरती जा रही है। इस पूरे मामले पर मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक शौर्यप्रताप सिंह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की घटिया या गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि ग्रामीणों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत है, तो वे खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।
काम को लेकर किया शिकायत 
"हमने इस बदहाली और घटिया काम को लेकर पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी बस यही मांग है कि काम जल्द से जल्द पूरा हो और निर्माण में सही सामग्री का इस्तेमाल किया जाए।" — स्थानीय निवासी
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें